यदि आप उस लड़की को पसंद नहीं करते हैं जो आपको पसंद करती है, तो उसे इस तरह बताएं अपनी भावनाएं

अपने अक्सर ऐसा देखा और सुना होगा कि कुछ लोग ऐसे भी होते जिसको लाइक करने वाले होते है| जैसे कोई लड़की है तो उसे कोई न कोई लड़का लाइक करता होता है और अगर लड़का है तो उसे कोई लड़की लाइक करती होती है| तो ऐसे में अगर आपके दिल में उसके प्रति प्रेम भावना नही है तो उसे कैसे बताये|

यदि आप उस लड़की को पसंद नहीं करते हैं जो आपको पसंद करती है, तो उसे इस तरह बताएं अपनी भावनाएं

अगर आप सोच रहे हैं कि उस लड़की को सच्चाई कैसे बताएं जो आपको पसंद करती है जबकि आप उसे पसंद नहीं करते। ऐसी स्थिति में आपको ईमानदारी से बताना चाहिए जो आप महसूस करते हैं जिससे आप उसका दिल ना तोड़ें।

लगातार महंगा हुआ पेट्रोल , डीजल के भी बढ़ रहे हैं दाम…

जब हम किसी को पसंद करते हैं तो उनके मुंह से अपने लिये ना सुनना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि जो इंसान आपके लिये कुछ महसूस नहीं करता है उसके साथ होकर भी आप खुद को ही धोखा देंगे। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि किसी की भावनाओँ को ठेस पहुंचाने से बेहतर है कि आप उन्हें सच्चाई बता दें और समय रहते उनका दिल तोड़ने से बच जाएँ। अगर कोई लड़की आपको पसंद करती हैं और आप उनके लिये वैसा नहीं महसूस करते जैसा वो आपके लिये करती हैं तो आपको उन्हें बता देना चाहिए कि आपके दिल में उनके लिये कोई भावनाएं नहीं हैं। आइए जानते हैं आपको कैसे उन्हें इस सच से रुबरु कराना है।

किसी लड़की को पसंद नहीं करते हैं तो उसे कैसे बताएं

  • मैसेज करें
  • कारण बताएं
  • उन्हें बोलने का मौका दें
  • उन्हें स्पेस दें
  • इसके बाद मैसेज ना करें

मैसेज करें
अगर आप किसी महिला को पसंद नहीं करते हैं, जो आपको पसंद करती है, तो उन्हें यह बात बताने के लिए आपको कॉफी डेट पर जाने या मिलने की जरुरत नहीं है। इसके अलावा आप मैसेज कर सकते हैं।

कारण बताएं

आप उन्हें रिजेक्शन का कारण जरुर बताएं।

जब आप उन्हें बताएंगे कि आप उनमें दिलचस्पी नहीं लेते हैं या उन्हें पसंद नहीं करते हैं तो वह जानना जरुर चाहेगी कि आप किन कारणों से उन्हें पसंद नहीं करते। इसलिये साफ तौर पर अपनी वजह बताएं।

उन्हें बोलने का मौका दें
जब आप अपनी बात रख चुके हैं और उन्हें बता चुके हैं कि आपका फैसला बदलने वाला नहीं है तो उन्हें भी बोलने का मौका दें। वह क्या कहना चाहती हैं, सुनें।

उन्हें स्पेस दें
अपने कंफेशन के बाद उनके साथ हैंगआउट करने या मिलने की कोशिश ना करें। हो सकता है इसके बाद वह आपसे दूर रहना चाहती हो ताकि वह अपनी भावनाओं पर काबू कर सके। इसलिए उन्हें स्पेस दें।

मामूली विवाद में अधिवक्ताओं ने लेखपालों को जमकर पीटा, कमरे में बंद हो बचाई जान

इसके बाद मैसेज ना करें
अगर रिजेक्शन के बाद आप उन्हें मैसेज करना जारी रखेंगे तो उन्हें इससे उम्मीद मिलेगी कि आप उन्हें पसंद करने लगेंगे। इसलिए बेहतर है कि आप उन्हें इसके बाद मैसेज करना बंद कर दें ताकि वो मूव-ऑन कर सके।

ये कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप किसी लड़की को बिना दुख पहुंचाएं बता सकते हैं कि आप उन्हें पसंद नहीं करते हैं। आप इस आर्टिकल को इंग्लिश में भी पढ़ सकते हैं।

LIVE TV