जर्मनी: म्यूनिख के शॉपिंग मॉल में फायरिंग, 10 की मौत

म्यूनिख के शॉपिंग मॉलम्यूनिख: जर्मनी के म्यूनिख के शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई। हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि अभी तक आतंकी हमले की पुष्टि नहीं हुई है।

म्यूनिख के शॉपिंग मॉल पर हमला

बाहर ही बना हुआ मैकड़ॉनल्ड रेस्टोरेंट पर किया गया। इसमें 10 लोगों की मौत हुई है।हालांकि मारे गए लोगों में एक शव हमलावर का होने का शक है। संदिग्ध शव ओलंपिया मॉल के बाहर सड़क पर मिला है।

आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने बाद में खुद ही अपनी जान ले ली। पुलिस ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि हमें एक व्यक्ति की लाश मिली है, जिसने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। नाइट क्लबों को बंद कर दिया गया है। ट्रेनें रोक दी गई हैं। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है।

म्यूनिख के शॉपिंग मॉल की घटना को आतंकी हमला मानने से इनकार कर रही जर्मन पुलिस पूरा ऑपरेशन आतंकी हमला मानकर चला रही है, लेकिन आतंकी हमला कहा नहीं है। सेना प्रमुख ने आतंकी हमले से इनकार नहीं किया हैं। म्यूनिख शहर में लोगों के सामने हमलावरों के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। हेलिकॉप्टरों से हमलावरों को खोजा जा रहा है।

LIVE TV