मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अभी 3-4 दिन मौसम के तापमान में नहीं होगी गिरावट !

रिपोर्ट – नीरज श्रीवास्तव

लखनऊ : उमस भरी गर्मी के चलते मौसम  तापमान का पारा में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है | जिससे आम जन जीवन पूरी तरह त्रस्त है | उमस भरे मौसम में अभी पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ता जा रहा है |

और उसी तरह आम जनमानस अधिक गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत बड़ी समस्या है |

उमस भरे गर्मी के मौसम के चलते मौसम वैज्ञानिक डॉ. जे. पी. गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट है और हवाओं में नमी ज्यादा है और नमी ज्यादा होने के कारण दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलते जो बंगाल की खाड़ी से आती है |

उसी के कारण अधिक उमस हो रही है | इस उमस भरी गर्मी से अभी तो राहत मिलने की संभावना नहीं है | अगले चार-पांच दिन तक मौसम इसी तरीके से रहेगा और तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है |

 

सरयू नदी में दिखे मगरमच्छ घड़ियाल हैं , डरने की कोई ज़रूरत नही !

 

और मौसम में अभी कोई खास परिवर्तन होने के आसार नहीं देखे जा रहे हैं | मौसम इसी तरह बरकरार रहेगा बारिश आने की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है |

और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है | आम जनमानस को गर्मी से बचाव के लिए घर से बाहर निकले तो चेहरे को ढक कर रखें ठंडी चीजों का इस्तेमाल करें | इस बदलते मौसम में फसलों पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा |

 

LIVE TV