दिल्ली में आज भी मौसम रहेगा गर्म, पूरा दिन चलेगी धूल भरी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ इलाकों में हुई इस मामूली बूंदाबांदी से भी गर्मी से राहत नहीं मिली। पारे ने अपने तेवर कड़े रखे। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान 46.9 रिज केंद्र पर दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम रहेगा गर्म

वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में बादल छाए रहने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए और धूल का गुबार नजर आया। एक बार लगा कि बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी भी हुई। दिन चढ़ते-चढ़ते सूरज और उमस ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए।

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन ने मनाया ईद मिलन समारोह, सभी धर्मों के लोगों ने किया प्रतिभाग

तेज धूप के साथ लू के थपेड़े लगते रहे। हालांकि सोमवार के मुकाबले गर्मी से मामूली राहत थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 45.6 रिकॉर्ड हुआ था, जबकि पालम इलाके में यह 48 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग की मानें तो 12 व 13 जून को धूल भरी हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश का अनुमान है। यह मौसम 15 जून तक रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और हीट वेव की स्थिति समाप्त हो जाएगी। 16 जून को तेज सतही हवाएं चलेंगी। 17 जून को धूल भरी आंधी और गर्जन वाले बादल विकसित होंगे। इस कारण तापमान कम होगा।

LIVE TV