मौसम के हिसाब से रंग बदलेगा हेयर कलर, बस एक बार करना होगा इस्तेमाल…

आजकल बालों में कलर करना एक फैशन बन गया है, बालों को कलर करने में क्या महिलाएं और क्या पुरुष दोनों ही अपने बालों को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करते है।

ये हेयर कलर एक बारे लगाने पर कुछ महीनों तक बरकरार रहते हैं। इसके बाद इन्हें दुबारा से बालों पर अप्लाई करना पड़ता है तब जाकर इनका असर बरकरार रहता है।

मौसम के हिसाब से रंग बदलेगा हेयर कलर

लेकिन जरा सोचिए कि कोई ऐसा हेयर कलर मार्केट में आज जाए जिसे एक बार लगाने पर यह लगातार अपना रंग बदलता रहता है।

चौंक गए ना आप! यह बात बेहद अटपटी सी लगती है लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब मार्केट में आसानी से कलर बदलने वाला हेयर कलर मिलने लगेगा।

दरअसल, एक महिला ने ऐसा हेयर कलर बनाया है जिसे एक बार लगाने पर यह अपने आप रंग बदलता रहेगा।

इस कलर को बनाने में ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो सर्दी या गर्मी के हिसाब से रंग बदलने लगती है।

आपने गिरगिट को तो देखा ही होगा, गिरगिट एक ऐसा जीव है जो मनमुताबिक अपने शरीर के रंग को बदल सकता है और अपने आसपास के वातावरण में आसानी के साथ घुलमिल जाता है जिससे शिकारी उसे पहचान नहीं सकें।

खैर गिरगिट को यह गुण कुदरत ने दिया है जिसका इस्तेमाल वह अपनी जान बचाने और शिकार करने में करता है लेकिन इस महिला ने जो कलर बनाया है उसका इस्तेमाल फैशन के लिए किया जा रहा है।

इस आइसलैंड के पास 2020 में बॉयफ्रेंड जॉर्ज से शादी करेंगी एमी

इस खबर को पढ़ने के बाद अब आपका भी मन कर रहा होगा कि आपको भी ये कलर मिल जाए और आप भी इस कलर को अपने बालों पर लगा सकें, लेकिन ज़रा ठहरिए क्योंकि यह कलर अभी मार्केट में नहीं आया है।

तो अगर आप भी इस कलर का इस्तेमाल अपने बालों पर करना चाहते हैं तो आपको अभी लम्बा इंतज़ार करना पड़ सकता है।

हाँलाकि इस कलर के बारे में सुनकर आपका भी मन मचल उठा होगा लेकिन अभी इस कलर को लॉन्च होने में लम्बा समय लग सकता है।

LIVE TV