फिल्म ‘त्रिदेव’ के गाने को रीक्रिएट करेंगी मौनी रॉय, लगाएंगी साउथ के सुपरस्टार के साथ ठुमके

मुंबई.टीवी शो नागिन से अपनी पहंचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय रायको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही मौनी रॉय की किस्मत चमक गई है। जी हां, मौनी रॉय अब हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अब कनाड़ा फिल्म में भी दिखेंगी। 20 दिसंबर को कन्नड फिल्म KGF पार्ट-1 रिलीज होगी। मिली जानकरी के मुताबिक, मौनी रॉय कनाड़ा अभिनेता यश के साथ आइटम सांन्ग में ठुमके लगाते हुए नजर आएंगी। पिछले हफ्ते इस गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में हुई थी।

Film Gold Mouni Roy

मिली खबर के मुताबिक, इस आइटम सांन्ग में मौनी रॉय एक बार नहीं बल्कि तीन बार अलग-अलग लुक में दिखेंगी। कहा जा रहा है, साल 1989 में आई फिल्म त्रिदेव के एक गाने पर मौनी रॉय यश के साथ ताल से ताल मिलाएंगी। त्रिदेव के इस गाने को रिक्रिएट किया गया है। आइटम सांन्ग का ये वर्जन पार्टी ट्रैक होगा। बात दें, तनिष्क बागची इस गाने को रीक्रिएट कर रहे हैं।

बात दें, इस साल मौनी रॉय ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा मौनी रॉय बहुत जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखेंगी। ब्रह्मास्त्र में मौनी, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा उन्होंने राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म साइन की है।

जानिए रहस्य! क्यों स्वयं गंगा माँ करती हैं भगवान शिव का जलाभिषेक…

मौनी रॉय अपनी नई-नई तस्वीरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। यह सभी तस्वीरें वो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती नजर आती दिखती है। उनके इंस्टाग्राम पर एक बार नजर डाले तो उनका अकाउंट हॉट एंड सेक्सी फोटोज से भरा नजर आता है। बता दें, सोशल मीडिया पर मौनी राय की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। शायद यही वजह हैं की उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखी है।

LIVE TV