मौत के वो 24 घंटे जब शख्स ने जमकर पी शराब, खाया जहर और बच गया तो लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।जहां एक शख्स ने खुदकुशी के लिए तीन रास्तें अपनाए।जिसमें पहले उसने जमकर शराब पी जिससे उसे मौत नहीं आई फिर उसने जहर खाया उसमें भी वह असफल रहा। अंत में उसने फांसी लगा ली। हालांकि फिर भी वह बच गया। इस वक्त उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के बैतूल के थाना इलाके पाठाखेड़ा का है। डॉक्टरों के मुताबिक, चिचोली सीएचसी से रैफर होकर उसे जिला अस्पताल में भेजा गया। आत्महत्या करने वाले युवक का नाह रविंद्र कटारे है। जिसकी उम्र 35 वर्ष है। जिन्होंने आत्महत्या के लिए ये तीन कदम उठाए। जानकारी के मुताबिक, रविंद्र की खुद की टैक्सी और वह शुक्रवार को घर लौट रहा था।

डॉक्टर अजय महोरे के मुताबिक रविंद्र ने बेसुध होने तक जमकर शराब पी। जब उन्हें होश आया थो उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें वह बच गए। फिर उन्होंने खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया। हालांकि समय रहते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जहरीले पदार्थ को शरीर से निकाल दिया । लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की माने तो रविंद्र जीना नहीं चाहते। शायद इसीलिए वह उपचार के दौरान डॉक्टरों की मदद नहीं कर रहे हैं।

आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक के भाई विनोद ने बताया कि रविन्द्र द्वारा कुछ खा लेने और फांसी लगाने की जानकारी मिलने पर वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी भाभी सीमा से कुछ अनबन हुई थी। जिसके चलते उसने पहले खूब शराब पी और फिर कुछ खा लिया। उसने क्या खाया इसकी जानकारी नहीं है। इसके बाद उसने घर में ही फांसी लगाने का प्रयास भी किया। समय पर देखने से उसे फंदे से नीचे उतार लिया गया। मामले में चिचोली थाना टीआई अजय सोनी का कहना है क‍ि चिचोली अस्पताल से सूचना नहीं आई है, इस मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी।

LIVE TV