मोदी-शिंजो ने रखी देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव, 2022 तक पूरा होगा काम

मोदीअहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पीएम शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में देश के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रख दी है। इस मौके पर शिंजो आबे ने अपने संबोधन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र पीएम मोदी एक दूरदर्शी नेता है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी के बुलेट ट्रेन के सपने को पूरा करने की प्रतिज्ञा ली है। जापान और भारत के इंजिनियर दिन-रात इस प्रॉजेक्ट को पूरा करने में लगे हैं। अगर वे ठान लें तो कुछ नामुमकिन नहीं। शक्तिशाली भारत जापान के हित में है। जापानी की बुलेट ट्रेने जबसे शुरू हुई है कभी कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। यह सबसे सुरक्षित रेल सेवा है ।

इस मौके पर पीएम मोदी ने भी देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अपने करीबी मित्र शिंजो आबे का मैं भारत और गुजरात की धरती पर स्वागत करता हूं। कोई भी देश आधे-अधूरे संकल्पों और बंधे हुए सपनों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता।आज भारत ने अपने वर्षों पुराने सपनों को पूरा करने के लिए एक कदम उठाया है। बुलेट ट्रेन में सुविधा भी है और सुरक्षा भी। इसमें रोजगार भी है। आज का दिन जापान और भारत के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक भी है।भारत और जापान की दोस्ती सीमा और समय से परे है। मानम सभ्यता का इतिहास यातायात से जुड़ा हुआ है। किसी भी देश के विकास में यातायात एक महत्वपूर्ण योगदान देती है।

1 लाख करोड़ का है प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट करीब 1 लाख करोड़ रुपए का है, बुलेट ट्रेन का यह प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा करे जाने की बात की है।

यह भी पढ़ें: नहीं रुक रहे रेल हादसे, नई दिल्ली स्टेशन के पास पटरी से उतरी राजधानी एक्सप्रेस

2015 में हुई थी डील

दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में मेमोरेंडम साइन किया गया था। इसके तहत जापान में टोक्यो से कोब से बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की तर्ज पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। नवंबर, 2016 में पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे के दौरान इस बुलेट ट्रेन में सफर किया था। उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने 46 मदरसों की अनुदान राशि रोकी

LIVE TV