एक्शन पर रिएक्श्न… टूटा सब्र का बांध, पीएम मोदी पर जनता ने खुलकर निकाली भड़ास

मोदी पर भड़की जनतानई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और पड़ोसी देशों की मदद के लिए सदैव तत्पर दिखाई देते हैं। ऐसे मामलों में कई बार उन्होंने अपनी क्रियाशीलता का परिचय भी दिया है। इस कारण देश ही नहीं विदेशों में भी उनके चाहने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में उनके चाहने वालों के साथ पूरे देश की जनता पीएम मोदी के हर फैसले में उनके साथ खड़ी नज़र आती है। लेकिन इस बार मामला कुछ उलटाता दिखाई दिया। पीएम मोदी के फैसले का न केवल लोगों ने विरोध किया बल्कि उनकी बातों में गुस्सा भी साफ़ देखा गया। ख़ास बात यह है कि इस बार लोगों का क्रोध किसी धर्म विशेष पर नहीं बल्कि देश मुद्दा बनकर मोदी जी पर बढ़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।

बिहार में नीतीश ने बैठक बुलाई, शरद ने ‘जनअदालत’

बता दें इंटरनेशनल फेडरेशन आफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण एशिया का बड़ा भाग मानवीय संकट से जूझ रहा है। नेपाल, बांग्लादेश और भारत में एक करोड़ साठ लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

खबरों के मुताबिक़ आईएफआरसी ने एक बयान में कहा है कि बांग्लादेश में बाढ़ का पानी रिकार्ड स्तर तक बढ़ चुका है और जमुना जैसी बड़ी नदियों का पानी 1988 में आई सबसे भीषण बाढ़ में तय किए गए खतरे के निशान को पार कर चुका है।

बताया जा रहा है कि  बांग्लादेश और नेपाल का एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है और वहां पर आने वाले दिनों में मानवीय संकट और गहरा सकता है।

भूस्खलन और बाढ़ के बाद नेपाल के अधिकतर हिस्से बाहरी दुनिया से कट चुके हैं और बहुत से गांवों को बिना खाना, पानी और बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है।

नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव देव रत्न धाकवा ने बताया, “बाढ़ के कारण नेपाल में अब तक 128 जानें जा चुकी हैं और 33 लोग अभी भी लापता हैं।”

आईएफआरसी ने कहा है, “बांग्लादेश में पानी के बढ़ते स्तर से 39 लाख लोग प्रभावित हो चुके है। भारत की नदियों का पानी, बांग्लादेश के निचले आबादी वाले इलाकों में घुस सकता है जिससे स्थिति और भी भयावह हो सकती है”।

बाढ़ से अब तक उत्तर भारत के चार राज्यों में लगभग एक करोड़ दस लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं। भारत के मौसम विज्ञान विभाग ने इन इलाकों में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

MP में शिवराज काल में 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला : कांग्रेस

नेपाल में बाढ़ से गंभीर होते हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश को पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।

पीएम ने नेपाली प्रधानमंत्री से फोन पर बात कर उन्‍हें भारत की ओर से हरसंभव मदद का आश्‍वासन दिया। मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को यह जानकारी दी।

इस ट्वीट को देखकर लोगों का खुद पर कंट्रोल नहीं हुआ और फिर उन्होंने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया।

वजह पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में सभी देश वासियों को मामले से अवगत कराते हुए प्राकृतिक आपदा से झूझ रहे पड़ोसी देश की कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने की बात कही। लेकिन देश में भीषण बाढ़ से जूझ रहे बिहार पर उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। उनकी यही बात लोगों को तनिक भी रास नहीं आई।

ट्वीट करने वाले अधिकतर लोगों का यही कहना था कि अगर वे पड़ोसी देशों की मदद के लिए तत्पर हैं तो बाढ़ से जूझ रहे बिहार के लिए नीतीश कुमार को भी मदाद के निर्देश दें।

इसके साथ ही कई लोगों ने गोरखपुर मामले में भी उनके समक्ष कई बड़े सवाल रख दिए।

देखें वीडियो :-

LIVE TV