मोदी की नोटबंदी ने कराया घरों में झगड़ा : किशोर

मोदी की नोटबंदीदेहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस की जनाशीष पदयात्रा शुरू हुई। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहा, मोदी की नोटबंदी से न तो कालाधन मिला और नहीं भ्रष्टाचार खत्म हुआ। हां, इतना जरूर है कि नोटबंदी ने घर-घर में झगड़ा जरूर करा दिया। यात्रा के शुभारंभ के लिए किशोर उपाध्याय दिल्ली से सीधे मियांवाला पहुंचे।

यह भी पढ़े : ‘आप’ ने वेबसाइट से हटाया चंदे का ब्योरा, अन्ना ने याद दिलाया वादा

यहां सभा को संबोधित करते हुए किशोर उपाध्याय ने उमेश शर्मा ‘काऊ’ के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि , वह दिल्ली से उन कागजों को लाए हैं, जिनमें साफ है कि मोदी ने औद्योगिक घरानों से घूस लेने का काम किया है।

दावेदारों ने दिखाया जोश

जनाशीष पदयात्रा में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने अपना पूरा जोश दिखाया। यात्रा में हर दावेदार की कोशिश रही कि वह भीड़ में अलग नजर आए। इसलिए किशोर उपाध्याय के सामने अलग-अलग दावेदारों के समर्थकों ने अपने-अपने पक्ष में नारेबाजी की। मंच से नारेबाजी कर रहे दावेदारों को कई बार टोकना पड़ा। इस दौरान मौके पर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, विक्रांत नेगी रिंकू, कमलेश रमन, प्रवीण पुरोहित आदि मौजूद रहे।

LIVE TV