मोदी का खुलासा, विपक्ष ने चुनाव से पहले ही ढूंढ लिया हार का कारण

मुंबई। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए ऐक्शन मोड में आ चुके पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्ष पर करारा तंज कसा। पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने चुनाव से पहले ही हार के बहाने खोज लिए लिए हैं। ये लोग अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने लग गए हैं। एक दिन पहले शनिवार को कोलकाता में ममता बनर्जी के मंच पर जुटे विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘उन्होंने भी गठबंधन किया है और हमने भी किया है। उन्होंने दलों के साथ गठबंधन किया है और हमने देश की सवा सौ करोड़ जनता से किया है। आप लोग बताइए कौन सा गठबंधन ज्यादा बढ़िया है।’

मुंबई में कोल्हापुर के बूथ वर्कर्स से बातचीत में पीएम ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरते हुए कहा, ‘ये लोग अभी से ही हार (2019 लोकसभा चुनाव) को लेकर बहाने खोजने लगे हैं। ईवीएम को विलन बताने लगे हैं। यह स्वाभाविक है कि हर राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जब कुछ दलों को जनता का आशीर्वाद मिलता तो वे परेशान हो जाते हैं। वे लोग जनता को बेवकूफ समझते हैं और इसलिए रंग बदल रहे हैं।’

महागठबंधन के सियासी पैंतरों से निपटने के लिए बीजेपी ने खेला ऐसा दांव, सीधे गिर जाएंगे….

इस दौरान ममता की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘वहां मंच पर मौजूद नेताओं में ज्यादातर लोग किसी बड़े नेता के बेटे थे। कुछ ऐसे भी थे जो अपने बेटे-बेटी को सेट करने में लगे हैं। उनके पास धनशक्ति है और हमारे पास जनशक्ति है।’ महागठबंधन पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ‘ये गठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन तो नामदारों का बंधन है। ये बंधन तो भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, घोटालों, नकारात्मकता और असमानता का गठबंधन है। ये एक अद्भुत संगम है।’

LIVE TV