मैक डोनाल्ड ने गर्भवती महिला को पेश किया फ्रेंच फ्राइज विथ छिपकली, केस दर्ज
कोलकाता। मैक डोनाल्ड द्वारा एक गर्भवती महिला को दिए गए फ्रेंच फ्राइज में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से नाराज महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोलकाता निवासी प्रियंका मोइत्रा के अनुसार, उन्होंने जब यहां से फ्रेंच फ्राइज लिया उसमें एक मरी हुई छिपकली थी।
इस घटना के बाद सकते में आए मैकडोनाल्ड ने अपनी दलील में कहा है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं, मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
बकौल प्रियंका के मुताबिक, ‘मैं छह माह की गर्भवती हूं, क्या होता यदि मेरा बच्चा भुनी हुए छिपकली को खा लेता तो क्या होता? फ्रेंच फ्राइज में छिपकली निकलने से गर्भवती प्रियंका अपने बच्चे और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गयीं और उन्होंने इस घटना के बारे में मैनेजर को बताया।
Kolkata resident Priyanka Moitra says that she found a lizard in her McDonald’s food on Tuesday, 28th February. FIR lodged with police pic.twitter.com/C8fyvOHssg
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
प्रिंयका ने बताया, ‘जब मैंने आउटलेट के मैनेजर को इस घटना के बारे में बताया तब उसका रिस्पांस काफी निराश करने वाला था।‘ इसके बाद प्रियंका ने खाने की तस्वीर ली ओर मैकडोनाल्ड के आउटलेट के खिलाफ फूलबागान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया।