मुफ्त बस यात्रा में सबसे ज्यादा इस शहर की महिलाओं ने किया सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर 12.03 महिलाओं परिवहन निगम की ओर से मुफ्त बस की सुविधा दी गई थी। यह आंकड़ा इस बार पिछले साल के मुकाबले 34 हजार ज्यादा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा मेरठ की महिलाएं शामिल हैं। सबसे कम नोएडा की महिलाओं ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया है।

मुफ्त बस यात्रा

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने रविवार को बताया कि वर्ष 2018 में रक्षाबंधन पर 11.69 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस सफर किया था। उन्होंने बताया कि इस साल महिलाओं को मुफ्त सफर कराने में मुरादाबाद परिक्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 1,20,672 महिलाओं ने मुफ्त सफर का फायदा उठाया।

तीसरे नंबर पर लखनऊ परिक्षेत्र रहा। यहां 93,589 महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का फायदा उठाया। चौथे नंबर पर सहारनपुर रीजन रहा, यहां 93,528 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।

बीबीएयू प्रशासन की लापरवाही से जा सकती थी सैकड़ों छात्रों की जान, जानिए कैसे   

उन्होंने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए 12800 बसों का संचालन किया गया। इस तरह महिलाओं को कुल 7.68 करोड़ रुपये के किराए में छूट दी गई। यही नहीं प्री बुकिंग कराने वाली 2412 महिलाओं को 11.77 लाख रुपये किराया भी वापस किया गया।

महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का श्रेय उन्होंने अफसरों व कर्मियों को देते हुए कहा कि यही वजह रही कि इस बार मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

LIVE TV