मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत झांसी में संपन्न हुए 147 विवाह

REPORT- KULDEEP AWAHSTHI

झांसीः झांसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी सामूहिक विवाह योजना के तहत आज नगर निगम के तत्वाधान में सामूहिक विवाह संपन्न कराए गए। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर नगर निगम के मेयर रामतीर्थ सिंघल ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में 147 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इनमें तीन जोड़े मुस्लिम संप्रदाय के भी शामिल थे। इन जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।

जबकि हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपादित कराया गया। क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री की इस योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। नगर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हृदय में यह भावना है कि सरकार गरीब की चौखट तक पहुंचे।

प्रतापगढ़ से बड़ी खबर! तेज रफ्तार बस और बोलेरो की टक्कर ,

मेयर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को दस हजार रुपए की कीमत के गृहस्थी के उपहार, कन्या के खाते में 35 हजार रुपए नगद दिए गए हैं। एक जोड़े पर कुल मिलाकर 51000 रुपये का व्यय आता है। इस योजना के तहत उन परिवारों को लाभान्वित किया जाता है, जिनकी आय दो लाख रुपए तक की सीमा की है।

LIVE TV