मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया

महासमुंद के शंकराचार्य भवन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम सेे राशि का अंतरण किया।


जिसमें छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदरदास के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2021-22 में जिले के लगभग 1 लाख 39 हजार 682 किसानों को 127 करोड़ की राशि का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को इसके लिए बधाई भी दी। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता काफी खुश है। बोनस की इस राशि से किसान अब अपनी खरीफ फसल लेने की शुरूआत करेंगे।समय-समय में जब जब किसानों को राशि की जरूरत होती है उसी समय में बोनस की राशि का वितरण किया जाता है। जिससे किसानों को काफी राहत मिलती है।

LIVE TV