बिहार में नीतीश की नई टीम, विजेंद्र यादव-ललन सिंह समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश की नई टीमपटना। बिहार के राजनीतिक गलियारे में पिछले कुछ दिनों से हो रही सियासी हलचल के बाद शनिवार शाम मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। पटना के राजभवन में  राज्यपाल  केशरीनाथ त्रिपाठी ने नवनियुक्त 26 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में कुल 27 लोगों को शपथ दिलाया जाना था लेकिन बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय नहीं पहुंच पाए।

बीजेपी और सहयोगी पार्टी के कोटे से 13 और जेडीयू के कोटे से 14 मंत्री बनाए गए हैं। यानी कुल 26 मंत्री शपथ ले रहे हैं।

नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री

  1.  विजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल से JDU विधायक
  2.  प्रेम कुमार- गया से BJP विधायक
  3.  ललन सिंह- बेगूसराय से JDU विधायक, नीतीश के करीबी
  4.  नंद किशोर यादव- पटना साहिब से BJP विधायक
  5.  श्रवण कुमार- JDU विधायक
  6.  रामनारायण मंडल- बांका से BJP विधायक, पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट
  7.  जय कुमार सिंह- दिनारा से JDU विधायक
  8.  प्रमोद कुमार- पूर्वी चंपारण से BJP विधायक
  9.  कृष्ण नंदन वर्मा- घोसी से JDU विधायक
  10.  महेश्वर हजारी- कल्याणपुर से JDU विधायक
  11.  विनोद नारायण झा- बीजेपी MLC
  12.  शैलेश कुमार- जमालपुर से JDU विधायक
  13.  सुरेश कुमार शर्मा- मुजफ्फरपुर से BJP विधायक
  14.  कुमारी मंजू वर्मा- चेरिया बरियारपुर से JDU विधायक
  15.  विजय कुमार सिन्हा, लखीसराय से BJP विधायक
  16.  संतोष निराला- राजपुर से JDU विधायक
  17.  राणा रणधीर सिंह, मधुवन से BJP विधायक
  18.  खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद- सिकटा से JDU विधायक
  19.  विनोद कुमार सिंह- प्राणपुर से BJP विधायक
  20.  मदन सहनी- गौराबौराम से JDU विधायक
  21.  कृष्ण कुमार ऋषि- बनमखनी से BJP विधायक
  22.  कपिलदेव कामत- बाबूबरही से JDU विधायक
  23.  दिनेश यादव- सिमरी बख्तियारपुर से JDU विधायक
  24.  रमेश ऋषिदेव- सिंघेश्वर से JDU विधायक
  25.  ब्रजकिशोर बिन्द- चैनपुर से BJP विधायक
  26.  पशुपतिनाथ पारस- अलौली से LJP विधायक, रामविलास पासवान के भाई

बता दें कि बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में फिलहाल 26 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि अगले कैबिनेट विस्तार में बाकी बचे विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 26 जुलाई, 2017 की शाम को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। इसके अगले दिन नीतीश ने बीजेपी के समर्थन से छठी बार बिहार सीएम पद की शपथ ली। 28 जुलाई को नीतीश ने 131 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार विधानसभा में बहुमत साबित किया।

LIVE TV