मुंबाई से लौटे श्रमिकों ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, कहा- बॉर्डर पर छीन लिए सारे पैसे

देशभर में कोरोना से हाल बेहाल हो रखा है। महामारी के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया जा चुका है। ऐसे में वहां काम कर रहे श्रमिकों को एक समय के खाने का इंतजाम करने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए वह सभी अपने-अपने राज्य लौट रहे हैं। इसी बीच रविवार को ट्रक से कानपुर पहुंचे कामगार ने बताया कि बॉर्डर पर चेकिंग कर रही पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर उनके सारे पैसे छीन लिए गए और उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया।

इसी के साथ एक कामगार ने बताया कि वह किसी मंदी में आढ़ती के वहां काम करता था। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद आढ़ती ने उसे कुछ रुपये देकर घर जाने के लिए कहा। जिसको बाद वह घर वापसी करने के लिए बॉर्डर पार कर रहा था। जहां पुलिस ने उसे रोक उसके साथ बदसलूकी की। वहीं जेब में रखे सारे पैसे छीन लिए और मार कर वहां से भगा दिया। पुलिस के द्वारा श्रमिकों के साथ इस तरह का बर्ताव बेहद शर्मनाक है। इस संकट काल में जहां पुलिस को कामगारों की मदद करना चाहिए वहां भी पुलिस वसूली करने पर उतारू है।

LIVE TV