गुस्साए यात्रियों ने लिया रेलवे से बदला, रोक दीं सभी ट्रेनें

 

मुंबईमुंबई| वैसे तो भारत में ट्रेनों की लेटलतीफी कोई बड़ी बात नहीं लेकिन इसकी वजह से मध्य रेलवे को यात्रियों का भयंकर गुस्सा झेलना पड़ा है| मुंबई के बदलापुर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह कर्जत से सीएसटी जाने वाली ट्रेन के लेट होने के चलते यात्रियों ने रेल रोको आंदोलन किया है|

यह भी पढ़ें : थाईलैंड में दो बम धमाके, चार की मौत और 21 घायल

दरअसल, कर्जत से सीएसटी जाने वाली इस गाड़ी को सुबह 5:05 बजे पहुंचना था, लेकिन तकनीकी ख़राबी के जब यह ट्रेन नहीं आई तो गुस्साए यात्रियों ने कर्जत से सीएसटी और ठाणे से कर्जत जाने वाली सभी गाड़ियों को रोक दिया|

यह भी पढ़ें : मुंबई के बाद अब कांगड़ा में बहा पुल, देखें विडियो…

हजारों की संख्या में यात्री पटरियों पर इकठ्ठा हो गये| जो भी ट्रेन आई उसे भी घेर लिया| इस आन्दोलन की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई| बाद में बड़ी मुश्किल से ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका|

यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों का देरी से आना हर रोज़ का नाटक बन गया है| इससे होने वाली परेशानियों का हल निकाला जान चाहिए| रेलवे हमेशा मनमानी करता है| ट्रेनों के लेट होने की कोई सूचना नहीं दी जाती|

LIVE TV