थाईलैंड में दो बम धमाके, चार की मौत और 21 घायल

थाईलैंडबैंकॉक। थाईलैंड में बीते 24 घंटों में आठ बम विस्फोट हुए हैं। बीती देर रात भी हुआ हिन में एक रिसॉर्ट में दो बम धमाके हुए। इन धमाकों में मरने वालों की संख्‍या चार हो गई है। वहीं 21 लोग घायल हो गए हैं।

थाईलैंड में धमाके

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बम गमलों में छिपा कर रखे गए थे। इन्हें आधे घंटे के अंतराल पर मोबाइल से उड़ाया गया। घायलों में विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। सूत्रों की माने तो थाईलैंड के दक्षिणी तीन प्रांतों में विस्फोट की घटनाएं आम बात हैं क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद से प्रभावित है। हालांकि देश के पर्यटक स्थलों पर इस तरह के हमले अमूमन नहीं होते हैं। यह रिसॉर्ट पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।

हुआ हिन जिले के प्रमुख सुथीपोंग क्लाई-उदोम ने रात के दो विस्फोटों के बाद शहर में आज हुए दो अन्य विस्फोटों के संदर्भ में बताया, क्लॉक टावर पर हुए दो बम विस्फोटों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

LIVE TV