खुलासा : पाकिस्तान मंत्री ने पत्नी की हत्या कर खुद को मारी थी गोली

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अपने घर में पत्नी के साथ मृत पाए गए प्रांतीय मंत्री मीर हजर खान बिजरानी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसी हथियार से आत्महत्या की थी। यह खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया। गुरुवार को यह खबर आई थी कि बिजररानी और उनकी पत्नी फरिहा रज्जाक कराची स्थित अपने आवास में मृत पाए गए थे। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले के खुलासे का दावा किया।

मीर हजर खान बिजरानी
जियो न्यूज ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण मान रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोली एक ही बंदूक से चलाई गई थी।

यह भी पढ़ें :- सियोल के साथ सुलह की कोशिश कमजोर कर रहा अमेरिका : उत्तर कोरिया

रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री ने अपनी पत्नी को तीन गोली मारने के बाद अपने सिर में गोली मार ली।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता बिजररानी सिंध प्रांत में योजना व विकास मंत्री थे और उनकी पत्नी पत्रकार थीं।

यह भी पढ़ें :-सामने आई भारत का दिल दहलाने वाली सच्चाई, जानकर आप भी हो जाएंगे शर्मिंदा

बिजररानी व फरिहा की जनाजे की नमाज जुमे की नमाज के बाद पढ़ी गई। फरिहा की नमाज-ए-जनाजा कराची के डिफेंस हाउसिंग अथारिटी एरिया में पढ़ी गई जबकि बिजरानी की काश्मोर में पढ़ी गई।

LIVE TV