मिल्खा सिंह बने डब्ल्यूएचओ के गुडविल एम्बेसेडर

मिल्खा सिंहनई दिल्ली। महान एथलीट मिल्खा सिंह को शुक्रवार को विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए शारीरिक गतिविधियों संबंधित गुडविल एम्बेसेडर नियुक्त किया है। डब्लूयएचओ की दक्षिण-एशिया क्षेत्र की निदेशक पूनम खेत्रापल ने कहा, “स्वास्थय के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना बेहद अहम है। उम्मीद है कि मिल्खा सिंह जैसे चैम्पियन के आने से इस क्षेत्र में शरीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोगों में इजाफा होगा।”

यह भी पढ़ें:- कैंडी टेस्ट : श्रीलंका को उसी के घर में क्लीन बोल्ड करने वाली पहली विदेशी टीम बनेगी टीम इंडिया!

उन्होंने कहा, “उम्र, शारीरिक क्षमता, सामाजिक-आर्थिक आधार चाहे जो भी हो, शारीरिक रूप से स्वास्थय रहना जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, हर साल 85 लाख लोग दक्षिण- पूर्व क्षेत्र में गैर संचारी रोग (एनसीडी) के कारण मर जाते हैं।

यह भी पढ़ें:-अशोक वाटिका की तस्वीर लगाते ही ट्रोलिंग का शिकार हुए शमी, माता सीता के लिए कहा…  

देखें वीडियो:- 

LIVE TV