मिर्ज़ापुर: ट्रैक्टर में साड़ी फसने से महिला की मौत, मचा कोहराम

विंध्याचल थाना क्षेत्र के नदिनी गांव निवासी प्रधान दिलीप पाठक के यहां सोमवार को छनवर के रानीचक में थ्रेशरिंग का काम चल रहा था। गंगाजली ने बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर सीट के पीछे रखा था। बोतल का पानी लेने गई महिला की साड़ी साफ्ट पुल्ली में फंस गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

साड़ी फसने से गंभीर रूप से घायल महिला को जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सोमवार को छनवर के रानीचक में थ्रेशरिंग का काम चल रहा था। गंगाजली ने बोतल का पानी ट्रैक्टर के ड्राइवर सीट के पीछे रखा था। बोतल का पानी लेने गई थी तो उसकी साड़ी साफ्ट पुल्ली में फंस गई। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर बन्द कराया। ट्रैक्टर बंद होने तक महिला वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी।

मृतका के पुत्र ओम प्रकाश की सूचना पर शाम को मौके पर पहुंची विन्ध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका को दो पुत्र व दो पुत्री हैं। एक पुत्र व एक पुत्री की शादी नहीं हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है

LIVE TV