मिडल ईस्ट की सबसे बड़ी पार्टी नाव पर होगा हनी सिंह का अगला सॉन्ग, जानिए कब होगा रिलीज़

टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित, बॉबी सूरी और हनी सिंह द्वारा सह-निर्मित यह संगीत वीडियो बेन पीटर्स द्वारा निर्देशित है।  इसमें यो यो हनी सिंह के विपरीत निकी पिकी भी हैं। यह गाना 3 मार्च, 2020 को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही हनी सिंह ने अपने इस गाने का एक पोस्टर साझा किया था। पोस्टर में हनी सिंह एक पार्टी वाइब देते हुए सोने की चेन और एक फर कोट पहने दिख रहे हैं।  यह पोस्टर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन सामने आया था जिसे हनी सिंह की तरफ से उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज के तौर पर देखा गया। वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी विभिन्न तस्वीरें साझा करते हुए इस गाने का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके साथ ही हनी सिंह लाइव परफॉर्मेंस में भी व्यस्त हैं।
LIVE TV