बिहार : खेत के पास पड़े मिले चार बच्चों के शव, नही हो पाई शिनाख्त

मासूम बच्चों के शव बरामदलखीसराय। बिहार में किऊल रेलवे स्टेशन समीप लखीसराय जिले में किऊल-बिछवे मुख्य सड़क के किनारे बुधवार को पुलिस ने चार मासूम बच्चों के शव बरामद किए। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

मासूम बच्चों के शव बरामद

पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह उक्त मार्ग पर जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो सड़क किनारे एक बच्ची के शव पर लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना लखीसराय पुलिस को दी गई। पुलिस जब आसपास छानबीन की तो तीन और बच्चों के शव के शव मिले।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शव पानी से भरे खेत के समीप से बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मृत बच्चों की उम्र तीन से छह वर्ष के बीच की लग रही है। इन शवों में दो लड़कों के शव हैं और दो शव लड़कियों के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच घटनास्थल पर सूर्यगढ़ा के विधायक प्रहलाद यादव और लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक प्रहलाद यादव ने बताया कि शवों को देखने से लगता है कि सभी बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के थे। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान के मकसद से आसपास के गांवों से भी सूचना एकत्र की जा रही है।

LIVE TV