मासिक राशिफल में जानें जुलाई महीने में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

सभी 12 राशियों के लिए जुलाई का महीना कैसे बीतेगा। ग्रह नक्षत्रों की चाल से जानिए इस महीने का राशिफल…

मासिक राशिफल

जुलाई मासिक राशिफल- मेष

व्यावसायिक पक्ष
इस मास में मनोबल की कमी आपके दैनिक व्यवसायिक कार्यो में विलम्ब कर सकती है।परन्तु विदेश मे जाँब प्राप्ति के उतम योग बने हुए है।ग्रह योगों के कारण बौद्धिक योग्यता की शुभता से आप अपने कार्यो को पूरा करने में सफल हो सकते है।बुद्धिमान का भाव भी व्यवसायिक पक्ष से आपको सहयोग करेगा।अधीनस्थ निष्ठावान सिद्ध हो सकते है।परन्तु अधिकारों की नाराजगी का सामना करना पड सकता है।मास अंत में विदेशी स्थानों की योजनाओं पर धन विनियोजन के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है।इस संबन्ध में अधिक सूझ-बूझ की आवश्यकता रहेगी।इस अवधि में आप अपने व्यवसायिक ज्ञान में वृद्धि का प्रयास कर सकते है।

आर्थिक पक्ष
इस मास आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम स्तर की रहेगी।मास के आरम्भ से ही आपको अत्यधिक मेहनत व संघर्ष की स्थिति से गुजरना पड सकता है।ऎसे समय में भाग-दौड अधिक रहेगी, परन्तु सफलता मेहनत के अनुरुप प्राप्त नहीं होगी।इस अवधि में बन रहे योगों के फलस्वरुप आपमें अपनी सफलता को लेकर कुछ निराशा का भाव हो सकता है।मास मध्य में आपकी अधिकारी शक्तियों में कमी हो सकती है।समय आपके पूर्णता: पक्ष में नहीं है, परन्तु अपने ज्ञान व अनुभव का योग्यता से प्रयोग करने पर आप इस समय में भी लाभ उठाने कि कोशिश कर सकते है।मास अंत में कार्यो में निरन्तरता का भाव बनाये रखने से स्थिति को अपने अनुकुल किया जा सकता है।इस समय में ऋण लेने – देने का कार्य सरलता से कर पाएंगे।

पारिवारिक पक्ष
यह माह आपके घर- परिवार के लिये सामान्य रहेगा। मास शुरू में पारिवारिक सुख – समृद्धि में कमी के योग बन रहे है।किन्तु इस अवधि में संतान पक्ष की ओर से आप निश्चित रहेगें।दांपत्य जीवन में स्नेह व समन्वय कि स्थिति बनी हुई है।मास मध्य मे स्थिति परिवर्तित हो जायेगी तथा वैवाहिक जीवन में शक व अविश्वास का भाव आ सकता है।गृहस्त जीवन के सुखों को बनाये रखने के लिये आप शीघ्र से शीघ्र अपने जीवन साथी का पूर्ण विश्वास जीतने का प्रयास करें।मास के अंत समय में मातृ्सुख में कमी हो सकती है।

प्रेम सम्बन्ध
मास के मध्य में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होगी।इस अवधि में आप अपने साथी को समझने का प्रयास करेगें। प्रेमी युगल मनोरंजन स्थलों में घूमकर आनन्द का अनुभव कर सकते है। मास अंत में आपका ध्यान प्रेम संबन्धों से हटकर व्यवसायिक क्षेत्र की ओर लग सकता है। इस अवधि में गठित नवीन प्रेम संबन्ध आपको सुख के स्थान पर दु:ख देकर जा सकते है। आपकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचने की संभावनाएं बन रही है।

सेहत
यह मास स्वास्थय के पक्ष से अनुकूल रहेगा।माता के साथ अपने संबन्धों को मधुर बनाने का पूर्ण प्रयास करें। माता के शारीरिक कष्ट बढने की सम्भावनाएं बन रही है।इसके कारण आपकी चिंताएं बढ सकती है।मास अन्त में इधर- उधर की भाग -दौड आपको थकावट का अनुभव करा सकती है।इसकी अंतिम अवधि में स्वास्थय सुख की कमी हो सकती है।इस अवधि में अनिद्रा तथा आराम करने के अवसर कम प्राप्त होगें।भौतिक सुख – सुविधाएं भी आपको कम सुख दे पायेंगी।जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता हैl

जुलाई मासिक राशिफल- वृष

व्यावसायिक पक्ष
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। बुद्धिमानी व चतुरता से आप प्रतियोगियों की योजनाओं को निष्फल करने में सफल रहेंगे। शीघ्र लाभ कमाने का प्रयास कर सकते है। मासमध्य में आत्मविश्वास में बनी कमी को दूर करने से रुके हुए कार्यो को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में गुप्त शत्रुओं के कारण धन हानि हो सकती है। व्यावसायिक छोटी यात्राएं स्थगित हो सकती है। उच्चाधिकारी अपने सहयोग में कमी कर सकते है।

आर्थिक पक्ष
मास में आर्थिक स्थिति उत्तम है। वृद्धि में मित्रों व यात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। साझेदारी कार्यो में धोखे मिल सकते है। कार्यो में कम रुचि आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। उर्जा और उत्साह को बनाये रखने पर आय में मनो वांछित फायदा प्राप्त हो सकते है। कार्यो में लगन भाव को बढाने से लाभों को सहयोग प्राप्त होगा। आय के नये स्त्रोत खुलने के योग बन रहे है। मासअन्त में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पायेंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र कि बाधाओं में कमी करेगा। अधिनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते है।

पारिवारिक पक्ष
आपकी हठ भावना के कारण परिवार की शान्ति में हो सकती है। इस समय में परिवार में चल रहे समारोह/ खुशी की घटना में बाधा आने की भी संभावनाएं बन रही है। इस समय में परिवार में सुख – समृद्धि बनाये रखने के लिये आपको अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। मध्य समय में परिवार के लिये कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन के लिये अभी समय अनुकुल नहीं है।मासके अंतिम भाग में स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना बन रही है। घर की भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि करने का विचार आपके मन में आ सकता है। अंत समय में मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है। रिश्तेदार घर आ सकते है। ये विषय आपके व्ययों में वृद्धि कर सकते है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास आप कोई मित्रता करने की कोशिश कर सकते है। इस अवधि में प्रेम विषयों के लिये आप पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेगें। मनोरंजन व आनन्द प्राप्ति के साधनों में समय व्यतीत करने के योग बन रहे है। विदेश स्थानों से किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता होने की संभावनाएं बन रही है। प्यार और रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय शुभ हो सकता है। मासके मध्य समय में आप के प्रेम संबन्ध, विवाह सूत्र में बदल सकते है।

सेहत
यह मास आपके मानसिक चिन्ताओं में बढोत्तरी रहेगी। चिन्तामुक्त रहने के लिये प्राणायाम का सहारा ले सकते है। बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद भी स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते है। इस अवधि में आपके स्वभाव में नम्रता की कमी रहेगी। दया व मृदुता का भाव भी कम होने की संभावनाएं बन रही है। मासअन्त में कार्यो की भाग-दौड के कारण आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। इस समय में संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है।

जानिए सस्ते हुये सैमसंग के स्मार्टफोन , जाने इसके कमरे की खासियत…

जुलाई मासिक राशिफल- मिथुन

व्यावसायिक पक्ष
अंतिम मास की अवधि में बुद्धिमानी, चतुरता से आप काम पूरे करने में सफल रहेगें। फिर भी इस अवधि में आपको व्यावसायिक क्षेत्र में विपरित लिंग के कारण सम्मान में कमी का पात्र बनना पड सकता है। इस अवधि में साझेदारी व्यापार आरम्भ करने के लिये सही नहीं है। इस समय में शत्रु पक्ष बली रहेगा। इसके कारण अचानक से आय में कमी हो सकती है। मेहनत अधिक लाभ कम होने की संभावनाएं बन रही है। मास अन्त में इन बाधाओं में कमी हो सफलता कि संभावनाएं बनेगी। इस अवधि में रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है।

आर्थिक पक्ष
आर्थिक स्थिति के पक्ष से आपके लिये मास पूर्वार्ध से ही उतम रहेगा। इस अवधि की आर्थिक स्थिति आपके पुरुषार्थ से जुडी हुई है। इस अवधि में आपके प्रबन्ध विषयों पर व्यय बढेगें। पर अधिनस्थों पर होने वाले व्ययों पर आप नियन्त्रण रखने का प्रयास करेगें। इस अवधि में आप प्रशासनिक नितियों का निर्माण कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी। मास मध्य में लाभ वृद्धि कि मह्त्वकांक्षाओं का विस्तार हो सकता है। अंत समय में आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होने के कारण आपके संचय में भी वृद्धि होगी। विदेश योजनाओं के वित का आयोजन भी कुशलता पूर्वक इस समय में पूरा किया जा सकता है।

पारिवारिक पक्ष
इस मासके शुरु में दांम्पत्य जीवन के सुख में कमी रहेगी। क्रोध करने से विवाद उत्पन्न हो सकते है। शान्त होकर सामान्य बातचित के माध्यम से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन की स्थिति कष्टकारी बनी हुई है। इस समय में अपने किसी रिश्तेदार को धन उधार देने से बचना सही रहेगा। अन्यथा धन वापस न मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य भाग में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस मास के अंतिम भाग में परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावनाएं बन रही है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मासके मध्य समय में आपके प्रेम संबन्ध आपके लिये अनुकूल सिद्ध होगें। इनके सहयोग से कई कार्य भी पूर्ण हो सकते है। नई विदेशी मित्रता हो सकता है। मध्य भाग में आपको मित्रों के साथ यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। मास के अन्त में आप अपने मित्र साथी को लेकर छोटी यात्राओं पर जायेगें। विपरित लिंग विषयों में आपकी सहभागिता बढ सकति है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। इस समय में आप अपने मित्रों के साथ अपने शौक पूरे कर सकते है।

सेहत
स्वास्थ्य के पक्ष से मास के आरम्भ की अवधि में आपके स्वभाव में कुछ शक का भाव अधिक हो सकता है। संतान पर कम विश्वास करेंगे। क्रोध-चिड़चिड़ाहट की स्थिति संतान के कारण आ सकती है। स्वभाव से अधिक भावुक होने के कारण आप शीघ्र परेशान हो सकतें हैं । दूसरों की सहायता करने का स्वभाव आपकी धन हानि कर आपकी मानसिक चिन्ताएं बढा सकता है। इस समय में आपको त्वचा संबन्धी विकार शीघ्र अपने प्रभाव में ले सकते है। तथा जहां तक हो सकें आप स्वयं को आशावादी बनायें रखें।

जुलाई मासिक राशिफल- कर्क

व्यावसायिक पक्ष
इस मास में आपके व्यवसाय क्षेत्रों में विस्तार संभव है। नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ किया जा सकता है। इस अवधि में आपको एक साथ कई क्षेत्रों से आय प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। किन्तु फिर भी आप अपने संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं कर पाएंगे। प्रबन्धन क्षेत्र में सुधार करने से स्थिति को ओर अधिक मजबूत किया जा सकता है। नेतृत्व करते समय कठोरता से काम न लें। अन्यथा कार्यो की गति में कमी हो सकती है। मास अन्त में व्ययों पर पूर्ण नियन्त्रण रखना उचित रहेगा।

आर्थिक पक्ष
इस मास से आपको इससे पूर्व किये गये कार्यो के लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। आप को साझेदारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकते है। विदेश स्थानों से आपके नये करार हो सकते है। योजनाओं का विस्तार तथा आजीविका के क्षेत्रों में बढोतरी हो सकती है। आपके कार्यो तथा कार्यभार बढने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में निर्णयों में देरी के कारण आपकी योजनाओं का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको अनुभवी व्यक्तियों से सहयोग समय पर प्राप्त नहीं हो पायेगा। मास के अंत में आर्थिक क्षेत्रों में आने वाले उतार-चढ़ाव अधिक रहेगे। इस समय में शत्रु शक्तिशाली बने हुए है। सावधानी रखना उचित रहेगा।

पारिवारिक पक्ष
घर- परिवार के सन्दर्भ में यह मास मिश्रित प्रभाव्दायक है । दांपत्य जीवन के लिये समय अनुकुल नहीं है। ऎसे में जीवन साथी के रुखे व्यवहार का आपको सामना करना पड सकता है। इस समय में अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाये रखने के लिये आपको अपने जीवन साथी के साथ विशेष स्नेह व सहनशीलता से काम लेना होगा। इस अवधि में पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद बने हुए है। मध्य अवधि में मित्रों से सुखों कि प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई है। मास अंत में भी दांपत्य जीवन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में वाद विवाद से बचने के लिये आप स्वयं पहल न करें।

प्रेम सम्बन्ध
प्रेम विषयों के लिये इस मास का आरम्भिक समय अनुकूल रहेगा। पहले की अपेक्षा इस समय आप प्रेम प्रसंगों की स्वयं पहल कर सकते है। परन्तु निर्णय सोच- समझ कर लेने की आवश्यक्ता है। अन्यथा इस सम आपको प्रेम प्रसंगों में कष्ट प्राप्त हो सकते है। अपने मित्र साथी पर इस समय बन रहा अविश्वास का भाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। परन्तु विपरीत लिंग के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मास के मध्य में आपकी मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। नवीन प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। मास अंत में दूसरों के कारण प्रेम संबंधों में परेशानियाँ आ सकती है।

सेहत
इस मास के शुरु में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। परन्तु माता का स्वास्थ्य इस समय में आपके लिए चिन्ताएं लेकर आ सकता है। मास के मध्य भाग में आप के स्वभाव में क्रोध का भाव अधिक रहेगा। जिससे आपके परिवार के साथ संबन्ध खराब हो सकते है। इसके साथ ही आत्मविश्वास की स्थिति भी आपके लिये शुभ बनी हुई है। इस समय में आपमें रोगों से लड़ने की शक्ति आपमें अधिक बनी हुई है। इसके फलस्वरुप शारीरिक रोग आपको शीघ्र प्रभावित नहीं कर पाएंगे। इस मास आपका स्वास्थय अनुकुल बना रहेगा।

जुलाई मासिक राशिफल- सिंह

व्यावसायिक पक्ष
इस मास में अपने आत्मविश्वास को बनाये रखने से आप अपने कार्यो को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किन्तु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त होंगे। इसके अलावा नीतियों में अधिक कठोरता का भाव हो सकता है। इसमें लोच लाना उचित रहेगा। इस समय में अधिनस्थ आपको धोखा दे सकते है। ऐसे में चोरी कि घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा। इस अवधि में आप विशेष रुप से नीति निर्माण का कार्य करते समय दूरदर्शिता से काम लें। माहंत तक स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। इसलिए मेहनत करते रहें। समय अनुकुल आने पर लाभ स्वत: मिलने आरम्भ हो जाएंगे।

आर्थिक पक्ष
लाभों में बढोतरी के लिये आप अपने आय स्त्रोतों को विदेशों तक फैलाने का प्रयास कर सकते है। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यो के लिये दूर – दराज की यात्राएं भी आप कर सकते है।  नीतिनिपुणता तथा दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र कि बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है।आरम्भ में आय के स्त्रोत मन्द गति से लाभ देगें। परन्तु बाद के लाभों में गति का भाव रहेगा। मासअन्तिम समय में निर्धारित विदेश यात्राओं को स्थगित करने से आप आर्थिक व्ययों को नियन्त्रित कर पाएंगे।

पारिवारिक पक्ष
मास आरम्भ में दांम्पत्य सुख आपसी गलतफहमियों के कारण प्रभावित हो सकता है। परिवारिक सुख में तनाव बना हुआ है। यह स्थिति मासमध्य के बाद ही अनुकुल होगी। इस समय में आप परिवार के साथ यात्राओं पर जा सकते है। मासअन्त में आप नया घर लेने का विचार बना सकते है। घर-परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते है। व्ययों की अधिकता रहेगी। मासअन्त में आपको सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र की परेशानियां प्रेम संबन्धों में दिक्कतों का कारण बन सकती है। धार्मिक कार्यो में रुचि बढेगी। विशेष कार्य पूर्ण होंगे।

प्रेम सम्बन्ध
मासमध्य में परिवारिक विषय आपकी इस सुख में कमी कर सकते है। इस अवधि में मित्र साथी पर आपके व्यय बढ़ सकते है। अन्तिम समय में नये मित्र बनने के योग बन रहे है। साथी के साथ भ्रमण के लिये जा सकते है। मास अन्त में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बना रहेगा।    मासआरम्भ में स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मासमध्य में स्वयं को चिन्तामुक्त रखने का प्रयास करें। तथा जहां तक हो सके निराशा से बचें।

सेहत
माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। इस समय में स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को बनाये रखने से स्वास्थ्य सुख को बनाये रखा जा सकता है। मास के अन्तिम समय में आपकी संतान को भोजन में कम रुचि हो सकती है। जो लम्बी अवधि के लिये सही नहीं है।

जुलाई मासिक राशिफल- कन्या

व्यावसायिक पक्ष    
इस मास में आपको अपनी योग्यता के उपहार स्वरुप पदोन्नति प्राप्त संभावित है। मध्य भाग में आप अपने पराक्रम और साहस से अपने प्रतियोगियों को शान्त करने में सफल रहेंगे। ध्यान भटकने से लाभ हानि में बदल सकते है। इसके अंतिम भाग में आप में आलस्य का भाव आपके कार्यो में देरी कर सकता है। व्यावसायिक यात्राएं लाभकारी सिद्ध हो सकती है। मास के अन्तिम समय में आपके अधिकारी आपकी परेशानियां बढा सकते है। इस समय में आप जोखिम लेकर कार्य करने से बचें इस मासके मध्य अवधि में दूर -दराज की व्यावसायिक संस्थाओं से आपके करार पूरे होने की संभावनाएं बन रही है।

आर्थिक पक्ष
साझेदारी के समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुळ है। इस अवधि में बडी योजनाओं को शुरु करने में बाधाएं आ सकती है। मध्य समय में साहसिक व जोखिम से पूर्ण क्षेत्रों में धन का विनियोजन करने से बचे अन्यथा धन हानि का सामना करना पड सकता है। मास के अंत समय में आपके द्वारा की गई कोई दूर की यात्रा भी इस लिहाज से फायदेमंद होगी। इस अवधि के शुभ फल पाने के लिये आप सकारात्मक भाव बनाये रखे। तथा खुद पर विश्वास रख आगे बढते रहें। बौद्धिक कार्यो में बाधाएं आने की संभावनाएं बन रही है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास वैवाहिक जीवन में सुख भाव की कुछ कमी हो सकती है। इस अवधि में जीवन साथी के वाणी में व्यंग्य का भाव होने के कारण आपस में नाराजगी का माहौल हो सकता है। मास मध्य में जीवन साथी के स्वभाव में नम्रता की कमी तथा आपके स्वभाव में क्रोध के कारण पारिवारिक कष्ट उत्पन्न हो सकते है। मास के अंत में संतान की प्रतिक्षा कर रहे व्यक्तियों की मनोकामना पूरी होने कि संभावनाएं बन रही है। परन्तु इस अवधि में भी जीवन साथी का व्यवहार मधुर नहीं रहेगा।    आपकी व्यस्तता बढेगी।

प्रेम सम्बन्ध
प्यार और रिश्तों के लिहाज से यह समय उत्तम है। इस अवधि में सारी चिन्ताएं छोड, खुशी के पलों को महसूस करे। इस समय में परिवार के सदस्यों से निकटता कुछ कम हो सकती हे। इसके विपरित मित्र आपका साथ देने का प्रयास करें। प्रेम संबन्धों के लिये मास मध्य की अवधि आपके लिये कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में इस विषय में धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। इसके अतं समय में अपने मित्र साथी पर आपका विश्वास कम हो सकता है। जिसके कारण आपसी संबन्धों में दूरियां बढ सकती है।

सेहत
इस अवधि में अपनी भाग – दौड़ में कमी कर शरीर को पूर्ण आराम देना उचित रहेगा। अधिक से अधिक धन प्राप्ति की इच्छा से आपके स्वास्थय में कमी हो सकती है। इस समय में रोगों से लडने की शक्ति अधिक होने से आप शीघ्र स्वास्थय लाभ प्राप्त करेगें। मास के अन्त में स्वास्थय आपके अनुकूल हो सकता है, बशर्ते की इस समय में भोजन में नियमितता बनाये रखें। तथा अत्यधिक भोजन करने से बचें। तथा छोटी- छोटी बातों के लिये स्वयं अपना इलाज करना सही नही रहेगा। संतान के स्वभाव में आ रहा बदलाव आपको मास अन्त में परेशान कर सकता है।

जुलाई मासिक राशिफल- तुला

व्यावसायिक पक्ष
इस अवधि के शुरु में व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार हो सकता है। बडी योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप में से कुछ व्यवसाय विस्तार हेतु विदेश यात्राओं पर जा सकते है। किन्तु व्यावसायिक व्यय अत्यधिक बढ जाएंगे। इन व्ययों का अधिकतर भाग व्यर्थ रहेगा। मास अन्त में योजनाओं पर आपकी व्यक्तिगत देख -रेख बनी रहने से पुरुषार्थ बनाये रखने से योजनाओं में गति बनी रहेगी। कार्यो के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण इस अवधि की बाधाओं में कमी करेगा। प्रयास, परिश्रम, विवेक का उपयोग सार्थक रहेगा।

आर्थिक पक्ष
मास अंत में वितीय विषयों में बाधाओं के योग बने हुए है। प्रतियोगी आपको कष्ट नहीं दे पाएंगे। साल के शुरू से किये गए आर्थिक प्रयास इस मास आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल रहेंगे। मास प्रारंभ में मनोबल कुछ कम हो सकता है। किन्तु अपने ज्ञान व अपने संसाधनों का कुशलता के साथ प्रयोग करने पर आप दीर्घकालिक लाभ प्राप्त कर सकते है। मास मध्य में आर्थिक लाभों में कुछ अनियमितता आ सकती है। इसके फलस्वरूप आपकी मेहनत में निरंतरता की कमी हो सकती है। इस अवधि में जोश, उत्साह का भाव बनाये रखने से आपके लिये सफलता के नये मार्ग खुल सकते है। साहस में कमी करना इस समय में अनुकूल नहीं रहेगा। मास का अंतिम माह आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सबसे उतम समय रहेगा।

पारिवारिक पक्ष
मास के शुरु में आप स्वयं को विवाहेत्तर संबन्धों से दूर रखने का प्रयास करें। माह की शुरुआत से ही इस विषय से संबधित परेशानियां आरम्भ हो सकती है। सामान्यता जीवनसाथी के साथ जो तनाव की स्थिति बनी हुई है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहंम भाव को महत्व देंगें तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

प्रेम सम्बन्ध
प्रेम संबन्धों के लिये समय अनुकुळ बना हुआ है। परन्तु संबन्धों में मिठास बनाये रखने के लिये आप को क्रोध को स्वयं से दूर रखना होगा। मित्रों के साथ रहने के अवसर इस अवधि में कम ही मिल पायेगें। इसके अतिरिक्त इस समय में आप अपनी रुचि व शौक पूरे कर स्वयं में नई उर्जा शक्ति का संचार कर सकते है। मास मध्य समय में बातचित में कमी प्रेमियों के मध्य गलतफमियां उत्पन्न कर सकती है। मास अंत में मित्रों के कारण प्रेम संबन्धों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है।

सेहत
इस अवधि में आप के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है। अपने सम्मान को लेकर आप विशेष सचेत रहेगें। इस अवधि में किसी भी तरह की सम्मान में कमी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। मास के मध्य अवधि में ज्वर आदि के प्रभाव में आप आ सकते है। मध्य समय में जीवन साथी के स्वास्थ्य की देखभाल में आपको समय देना पड़ सकता है। मास के अंत में आपका स्वास्थ्य पूर्णत: सामान्य हो पायेगा। छोटे भाई- बहनों को इस समय में आपके स्नेह की विशेष आवश्यकता हो सकती है। इसके अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग कुशलता के साथ करना भी आपके लिये हितकारी रहेगा। अल्प समय के लिये आप के स्वभाव में निराशा कि स्थिति आ सकती है।

जुलाई मासिक राशिफल- वृश्चिक राशि

व्यावसायिक पक्ष
इस मास बौद्धिक योग्यता का सहयोग प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावनाएं बन रही है। फिर भी संचित धन ऋण पर देने के लिये समय अभी अनुकुल नहीं है। नौकरी में बदलाव के विचार इस समय में मन में आते रहेगें। व्यावसायिक कार्यो में अपनी एकाग्रता बढायें। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाये रखने में सफल रहेगें। मासका मध्य भाग आपके लाभों के अनुकुल रहेगा। इसके अन्त में ऋण संबन्धी कार्य किये जा सकते है। साझेदारों के प्रति आप में अविश्वास भाव की स्थिति बनी रहेगी। तथा विदेश स्थानों से आय वृद्धि हो सकती है।

आर्थिक पक्ष
इस मास में आर्थिक स्थिति के मध्यम स्तर के रहने के योग बन रहे है। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृ्ति नहीं छोडेगें तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेगें। शत्रु पक्ष निष्क्रय बना हुआ है। बडी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिये समय अनुकुल नहीं है। इस समय में लिये गये निर्णयों में विलम्ब व दुविधा कि स्थिति हो सकती है।मासके मध्य समय में विदेश स्थानों से प्राप्त आय आपके संचय का रुप लेगी। मासअंत में आपके लाभों का सीधा संबन्ध आपके पराक्रम से रहेगा। इस अवधि में किये गये यात्राओं के लाभ आपको प्राप्त होंगे।  व्यावसायिक प्रदर्शनों की सफलता इस अवधि में संदेहपूर्ण बनी हुई है। तथा इस समय में आपकी प्रबन्ध योग्यता का विकास होगा।

पारिवारिक पक्ष
इस मास आप जीवन साथी को लेकर कम दूरी कि यात्रा पर जा सकते है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना उचित रहेगा। आपके प्रयासों से पारिवारिक मतभेदों में कमी हो सकती है। निकटवर्तियों ओर संबंधियों के साथ आपके रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। मासअन्त में कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकारी रहेगा। आपकी बच्चों से जुडी लालसा भी पूरी हो सकती है। इस अवधि में दांम्पत्य जीवन में अल्प समय के लिये अनियमितता आ सकती है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास में प्रेम संबन्ध बनते- बिगडते रहेंगे। आपके मित्र साथी का सहयोग आपके व्यावसायिक लाभों में वृद्धि कर सकता है। साथी के सहयोग से आजीविका कार्य पूरे करने में सहायता मिलेगी। मासमध्य अवधि मे आपके मित्रों के कारण प्रेम संबन्ध और अधिक खराब हो सकते है।दोनों के मध्य बातचित में कमी के योग बने हुए है। इसके अंत समय में मित्र साथी प्रेम संबधों को मधुर बनाने का स्वयं प्रयास करेगा। इस अवधि में हठ भाव छोड कर अपनी गलती मानने से प्रेम संबन्धों को सामान्य बनाया जा सकता है। अंत अवधि में कोई नई मित्रता भी बन सकती है।

सेहत
कार्य व्यस्तता स्वास्थ्य में कमी करेगी । आरम्भ में स्वास्थ्य नरम रहेगा। मासमध्य में माता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक से अधिक लाभ बढाने के फिक्र में स्वास्थ्य को अनदेखा करना सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें। मासअन्त में स्वास्थ्य में कमी के कारण आराम करने की स्थिति आ सकती है। दांम्पत्य जीवन के सुख की कमी भी आपकी चिन्ताओं को बढायेगी।

जुलाई मासिक राशिफल- धनु

व्यावसायिक पक्ष
इस मास के शुरू में व्यावसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढाने कि आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ- बूझ से लेना उचित रहेगा। अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देंगे। इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। मास मध्य में आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बडी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा। इसके अंतिम भाग में आपकी आय कुछ प्रभावित हो सकती है। अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा।

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में विदेशी से आय प्राप्ति संभव है। जोश-उत्साह के भाव के कारण लाभ मार्ग की बाधाएं कम होगी। व्यवहार में कटुता, मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें। अन्यथा आय प्रभावित हो सकती है। व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें। तनाव में कमी तथा परिश्रम में वृद्धि करने पर भाग्य की बाधाएं दूर होगी। मध्य भाग में योजनाओं को गुप्त रखने से छुपे हुए शत्रु लाभ नहीं उठा सकेगें। ज्ञान, अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है। मास अन्तिम भाग में मित्र, सहयोगी आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगें। इस अवधि में मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है

पारिवारिक पक्ष
इस मास का मध्य भाग परिवार में वृद्धि की संभावनाएं दे रहा है। संतान प्राप्ति की कामनाएं इस समय में पूरी हो सकती है। मास मध्य में अपनी संतान पर अपना विश्वास भाव बनाये रखें, यह अविश्वास की स्थिति आपके व संतान के मध्य दूरियां बना सकती है। जीवन साथी के लिये वस्तुओं का क्रय करने से अपने साथी की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर सकते है। संतान को उच्च शिक्षा के लिये घर से दूर या विदेश भेजने का विचार बना सकते है। मास मध्य में समाज में मान- सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे है। अंतिम अवधि में परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास के आरभ में प्रेम संबन्धों के लिये उतम बने हुए है। ग्रहस्थ जीवन में सुख में कडवाहट व वाद-विवाद हो सकते है। तथा मित्र दांम्पत्य जीवन की दिक्कतें बढा सकते है। संतान सुख की प्राप्ति के योग बने हुए है। मास मध्य के बाद विवाहेत्तर संबन्धों से बचना आपके दांम्पत्य जीवन के लिये हितकारी रहेगा। नये मित्र बनने के योग बन रहे है। तथा मित्रों के साथ यात्राओं के अवसर भी प्राप्त हो सकते है। प्रेम संबन्धों के चलते आपको पिता की नाराजगी का सामना करना पड सकता है। इस मास में आप दूसरों पर शीघ्र विश्वास करने से डरेंगे।

सेहत
इस अवधि में आपके स्वभाव में क्रोध व उतेजना की स्थिति हो सकती है। शब्दों का समझबूझ के प्रयोग न करने से परिवार में तनाव व कलेश का माहौल बन सकता है। इस समय में भी माता के स्वास्थ्य में अस्थिरता बनी रह सकती है। मास अंत में आपका स्वास्थ्य नरम हो सकता है। मास के मध्य में जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने की चिंता में आप आराम में कमी करेगें। जिसके कारण आपमें उर्जा शक्ति की कमी हो सकती है।

जुलाई मासिक राशिफल- मकर

व्यावसायिक पक्ष
व्यावसायिक सन्दर्भ में मास की शुरुआत में अत्यधिक जोखिम लेने से बचें। अनिश्चितता व अनियमितता की स्थिति में ही आगे बढने का प्रयास करें। इस दौरान आपको अपने रोजाना के काम काज पर खास ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आपकी जिम्मेदारियां बढेगी और काम का बोझ भी बढ सकता है। मध्य अवधि में संचय की कमी को दूर करने का आप प्रयास कर सकते है। इस समय में विरोधियों को आप शान्त रखने में सफल रहेगें। नौकरी में बदलाव की कोशिश में आप सफल हो सकते है। मास अन्त में पदोन्नति में बाधाएं आने के योग बने रहे है। कुछ समय रुककर आप फिर से प्रयास कर सकते है।

आर्थिक पक्ष
मास मध्य के दौरान विदेशी संस्थानों के साथ नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। आर्थिक लाभ को अधिक से अधिक बढाने के लिये इस समय में आप अपने पूरे सामर्थ्य से कोशिश करेंगे। इस अवधि में आपको अपने अधीनस्थों पर विश्वास कम हो सकता है। व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा व्यवसाय की आधुनिक पद्वियों का ज्ञान प्राप्त करने के लिये समय अनुकुल है। वित्तीय प्रबन्धन व नियन्त्रण के क्षेत्र में अपनी जानकारी को बढ़ाना उचित रहेगा। आपमें आत्मविश्वास की स्थिति इस समय में सराहनीय बनी हुई है। फिर भी मन में उन्नति को लेकर किसी भी प्रकार की शंका को स्वयं में पनपने न दे।

पारिवारिक पक्ष
मास की इस अवधि में आपके व्यवहार के कारण परिवार की शान्ति भंग हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिये भी इस मास का पहले सप्ताह में आप दोनों के आपस में अधिकारों की विषमता को लेकर कुछ मतभेद हो सकते है। मास के मध्य में व्यावसायिक कार्यो में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को पूरा समय नहीं दें पायेगें। इस समय में आप के अपने पिता से विरोध ओर अधिक बढ सकते है। परन्तु संतान के पक्ष से स्थिति शुभ बनी हुई है। संतान प्राप्ति के सन्दर्भ में आपकी इच्छा पूर्ति की संभावनाएं बन रही है। मास की अंतिम अवधि में परिवार व दांपत्य जीवन में आ रही सुख की कमी दूर हो सकती है।

प्रेम सम्बन्ध
इस मास प्रेम विषयों के कारण आपके व्ययों का विस्तार होगा। प्रेम विषयो के प्रति आपका व्यवहार सकारात्मक बना हुआ है। मित्रों का सहयोग प्रेम विषयों की बाधाओं को दूर करने में सहयोग करेगा। मास के इस समय में आप अपने मित्र के साथ यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। मध्य अवधि में आप मित्र कुछ कठोर हो सकता है। इस समय में आपकी लोकप्रियता विपरीत लिंग में बढ सकती है। मास अंत में आपके मित्रों में वृद्धि हो सकती है। इस समय में कोई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है।

सेहत
इस मास के मध्य में संतान का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। इसलिये इस समय आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को प्रमुखता देगें। जिसके कारण आपकी चिन्ताएं संतान से संबन्धित रहेगी। ऎसे में निराशा का भाव न आने दें। ये योग अल्प कका के लिए है। शीघ्र ही इनका अशुभ प्रभाव दूर हो जायेगा। मास अंत में आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में अनियमितता कि स्थिति बन सकती है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण आपको अपने जीवन साथी का उचित ध्यान नहीं रख पायेंगे। इस समय में आपका स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित हो सकता है।

जुलाई मासिक राशिफल- कुंभ राशि

व्यावसायिक पक्ष
मास प्रथम अवधि में आप कठोर हो अपने कार्यो को अनुशासित ढंग से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मनोबल इस समय में उच्च बना हुआ है। सख्त निर्णय लेने में इस समय में आपको कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। अधिनस्थों के कारण आपकी परेशानियां बनी रहेगी। कलात्मक व रचनात्मक कार्यो में विशेष कुशलता प्राप्त होगी। मासके अंत में आपको वरिष्ठजनों के कारण आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सहयोगियों से अपने संबन्ध और अधिक मधुर बनाने का प्रयास करें। इस समय में आप स्वयं भी दूसरों के सहयोगी साबित होने का प्रयास करें। प्रशासनिक कार्य आपसे सुधार की अपेक्षा रखते है।

आर्थिक पक्ष
इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उतम योग बने हुए इन लाभों में वृद्धि करने के लिये आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। मासके मध्य अवधि में आपको के साहस में कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृ्त्व क्षमता में कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारुप रुप से न चल पायें। इस कमी को दूर करने के लिये आप को अपनी टीम को योजनाओं से संबधित लक्ष्यों से फिर से अवगत कराना पड सकता है। मासके अंत में आत्मविश्वास बना रहेगा परन्तु नियोजन के कार्यों में बाधाएं आने कि संभावनाएं बन रही है। धन विनियोजन के लिये यह समय अनुकुल नहीं है। इस समय में धन उधार देने व लेने से बचें।

पारिवारिक पक्ष
गृहस्थ जीवन के कष्ट आपकी परेशानियां बढ़ा सकते है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति सही न हों, सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाये रखने से बात लम्बें समय के लिये नहीं खीचेंगी। मित्रों का सहयोग मासमध्य के आरम्भ में ही प्राप्त होगा। पड़ोसियों व रिश्तेदारों से आपके संबन्ध मधुर होंगे। वर्ष के अन्त में आपका जीवन साथी क्रोध पूर्ण रहेगा। इस समय आप नया मकान बना या खरीद सकते है। दांपत्य जीवन से जुडे बड़े निर्णय कुछ समय के लिये स्थगित करने उचित रहेंगे।

प्रेम-संबंध पक्ष
यह अवधि प्रेम विषयों में आपको दु:ख देकर जा सकती है। स्नेह संबन्धों में दोनों के स्वभाव में अहंम का भाव आने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीवन साथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मासअन्त में प्रेम संबन्धों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरम्भ हो जायेगा। जीवन साथी के साथ विदेश भ्रमण के लिये समय अनुकुल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त साथी मित्र को लेकर घूमने फिरने की योजना भी आपकी खुशी बढा सकती है। इससे संबन्धों में एक नई उर्जा आयेगी।

सेहत
स्वभाव से सहयोगी बनें, संतान को स्वास्थ्य सुख प्राप्त करने में अभी ओर समय लग सकता है। आपको अपने स्वभाव के अनुकुल आने में इस मासके अंत तक प्रतीक्षा करनी पड सकती है। इस अवधि में बने हुए योगों के कारण आप स्वभाव से आराम परस्त हो सकते है। आलस्य कि स्थिति बनी हुई है। दांपत्य सुख की कमी आपके मानसिक कष्ट बढा सकती है। इस अवधि में आपको वाणी दोषों से बच के रहना चाहिए। शब्दों का प्रयोग सावधानी के साथ करना हितकारी रहेगा। इससे अन्यथा आपकी परेशानियां बढ सकती है।

जुलाई मासिक राशिफल- मीन

व्यावसायिक पक्ष
आपको निर्णय लेते हुए संयम से काम लेना होगा। अपनी क्षमता से अधिक अपने व्यापारिक क्षेत्रों को फैलाना सही नहीं होगा। आपकी सफलता में दौड-धूप व विवादों का समावेश बना रहेगा। फरवरी माह में किये गये प्रयास सफल होंगे। योजना पर कार्य आरम्भ करने तथा योजनाओं को लागू करने के लिये समय अनुकुल है। पद वृद्धि होने की संभावनाएं बन रही है। विदेश गमन हो सकता है। अधिनस्थों के सहयोग से आपकी स्वभाव में उत्साह का भाव देखा जा सकता है। आशा विपरीत कारणों से समय-समय पर बाधाएं आती रहेगी।

आर्थिक पक्ष
आय का विस्तार होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। इस समय में पराक्रम में कमी के योग बने हुए है। व्यावसायिक क्षेत्र में अपने ज्ञान में बढोतरी करने के लिये विदेशी सम्पर्क काम आ सकते है। तथा यह आपके लाभों में वृद्धि का कारण बन सकता है। संचय को यथावत बनाये रखने के लिये आपको व्ययों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। मास अन्त में उधार दिये गये धन से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है। मास के अन्त में जोश, उत्साह को बनाये रखने से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। फिर भी इस समय में अधिनस्थों के कारण कार्यो में देरी हो सकती है।

पारिवारिक पक्ष
इस मास में अपने व्यावसायिक कार्यो को पूर्ण करने के लिये अपने जीवन साथी से सलाह मशवरा लेकर चलना आपके लिये लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी व्यस्तता अन्यत्र होने पर भी आपको जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य समय में इस संबन्ध में कुछ उतार-चढाव आ सकते है। इस अवधि में आपको माता-पिता का सहयोग समय पर नहीं मिल पायेंगा। इस मासका साल जाते हुए आपके पारिवारिक परेशानियों में कमी करके जायेगा। फिर भी मास अंत में विपरीत लिंग विषयों में अधिक रुचि लेने से बचें। अन्यथा बेवजह दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है।
 
प्रेम-संबंध 
प्रेम संबन्धों के पक्ष से यह मास सामान्यत: अनुकुल रहेगा। इस अवधि में इससे संम्बन्धित व्यय बढने के साथ साथ एक दुसरे को समझने के अवसर भी आप दोनों को प्राप्त होंगे। विचार-विनिमय बढने के कारण आप दोनों की मित्रता अधिक प्रगाढ हो सकती है। मास मध्य में आप के मन में जो अविश्वास का भाव है, उसे दूर रखने से स्थिति को सुखमय बनाये रखने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में प्रेम संबन्धों को विवाह में बदलने से संबन्धित बातचीत की जा सकती है।

सेहत
इस मास के आरम्भ में आपका स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। मास के मध्य भाग में आपके स्वभाव में परिवर्तन आने की संभावनाएं बन रही है। ग्रह योगों के कारण आप चिन्ताशील हो सकते है। अत्यधिक सोच-विचार के कारण आपके मन में भ्रम की स्थिति रह सकती है। इस अवधि में जहां तक हो सके आपको निराशा से बचना चाहिए। मास अंत में माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। संतान तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिये यह समय शुभ रहेगा।

LIVE TV