मानसून में इस तरह करें अपने चहरे की देखभाल,स्किन में आएगा ग्लो

Yashasvi Srivastava

बारिश के मौसम में स्किन का बुरा हाल होने लगता है।ऐसे में आपको अपने चहरे कि अधिक देखभाल करनी पड़ती है,आप इस तरह अपने फेस कि केयर कर सकते है।

Monsoon Skin Care Tips - Monsoon Skin Care Guide: 5 Best Monsoon Skin Care  Tips

आमतौर पर त्वचा की देखभाल लगभग हर मौसम में जरूरी होती है। लेकिन मानसून के दौरान स्पेशल स्किन केयर रूटीन फॉलो करना ज्यादा जरूरी हो जाता है। दरअसल बारिश के मौसम में उमस और नमी का त्वचा पर सीधा असर पड़ता है। जिसके कारण न सिर्फ स्किन ऑयली हो जाती है बल्कि त्वचा पर कील-मुंहासों की परेशानी भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप त्वचा की सभी समस्याओं से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं मानसून स्किन केयर टिप्स के बारे में।

फेस क्लींजिंग है जरूरी

मानसून में चेहरे की गंदगी साफ करने और फेस को ऑयल फ्री रखने के लिए, दिन में दो बार फेस वॉश करना न भूलें। इसके लिए आप नीम फेस वॉश, ग्रीन टी फेस वॉश और टी ट्री फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर रात को सोने से पहले फेस वॉश करना न भूलें।

स्क्रब करें
मानसून में  एक्स्ट्रा ऑयल, पसीना और गंदगी स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं। इससे चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। चेहरे पर डेड स्किन सेल्स नजर आने लगती हैं। इसके लिए आपको अपने चेहरे को स्क्रब करना जरूरी होता है। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होती है और स्किन फ्रेश और क्लियर नजर आती है। आप हफ्ते में 1-2 दिन चेहरे की स्क्रबिंग कर सकते हैं।कॉफी और शुगर पेस्ट् अच्छा स्क्रबर हो सकता है।

विटामिन सी
फेस के केयर के लिए विटामिन सी सीरम को भी शामिल किया जा सकता है। मानसून आपको चेहरें पर सुबह और रात को सोते समय विटामिन सी का सीरम जरूर लगाना चाहिए। चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाने से निखार बना रहता है,चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरज नजर आता है। गुलाब जल का करें उपयोग गुलाब जल त्वचा के लिए नेचुरल टोनर का काम करता है। फेस पर ग्लो लाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बेस्ट ऑप्शन होता है। इसलिए मॉनसून में हैवी फेस क्रीम लगाने के बजाए रोज वॉटर अप्लाई करना बेस्ट विकल्प होता है।

क्ले फेस मास्क
फेस पर एक्सट्रा ऑयल को निकालने के लिए आपको क्ले फेस मास्क अप्लाई करना चाहिए। क्ले फेस मास्क ऑयल को रोकता है। इसके अलावा आप मुलतानी मिट्टी फेस मास्क का भी प्रयोग कर सकते है। इससे चेहरे से बैक्टीरिया और गंदगी भी रिमूव होगी।

 

LIVE TV