मानसिक रूप से बीमार लड़की को बनाया कमाई का ज़रिया, झूठ बोल शादी करवा कर लोगों से ऐंठते थे पैसे !

रिपोर्ट- अमित रतूड़ी

उत्तराखंड : देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है | जिसमें मानसिक तौर पर बीमार दुल्हन के परिजनों ने उसकी कई शादी करवा कर उसे ही कमाई का जरिया बना लिया |

अब जिन लड़कों से बेटी के शादी करवाई गई | वह लोग न्याय के लिए भटकते दिख रहे हैं | ताजा मामला त्यागी रोड से सामने आया है | जहां दिलीप शर्मा नाम के युवक की शादी 19 अप्रैल 2017 को हुई थी | जिसके बाद जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तो लड़के पक्ष को पता चला की लड़की मानसिक रूप से बीमार है |

जिसके चलते लड़के वालों ने दुल्हन के परिजनों से बात कर लड़की को मायके वापस भेज दिया | जिसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के पर दबाव बनाना शुरू कर दिया | लड़की वालों ने कहा कि या तो लड़की को ससुराल में रखो या फिर 18 लाख रूपय दो |

 

सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, उत्तर प्रदेश में कब तक लड़कियों और बच्चियों के साथ रेप…

 

वहीं जब लड़के पक्ष वालों ने मामले की तफ्तीश की तो पता लगा इससे पहले भी महिला की 2 शादी कराई गई है| और महिला के परिजनों द्वारा उनसे भी मोटी रकम ऐंठी है |

पीड़ित लड़के का कहना है कि उसकी तनख्वाह केवल 10 हजार है जिसमे से आधी रकम लड़की पक्ष को जाती है और बाकी की तनख्वाह से वो किराए के कमरे में अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है | अब पीड़ित लड़का न्याय के लिए भटक रहा है |

 

LIVE TV