माउंट अन्नपूर्णा पर प्रियंका मोहिते ने लहराया तिरंगा, भारत पर बनी हुई है दुनिया की नजर

भारत शुरुआत से ही विश्व गुरु बना हुआ है। अपनी सफलताओं से भारत का नाम पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं इस दौरान पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा में रहने वाली 28 साल की प्रियंका मोहिते नाम की महिला ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर भारतीय तिंरगा लहराया है। जिसके बाद से पूरी दुनिया की नजर अब भारत पर बनी हुई है। माउंट अन्नपूर्णा पर विजय हासिल कर प्रियंका मोहिते भारत की पहली महिला पर्वतारोही बन चुकी हैं। प्रियंका की उपलब्धी की जानकारी मिलते ही उनकी कोच किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी। वह खुद बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

प्रियंका मोहिते की कोच किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट कर लिखा की, “‘हमारी सहकर्मी प्रियंका मोहिते ने 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1.30 बजे माउंट अन्नपूर्णा जो दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत की चोटी है पर चढ़ाई पूरी कर ली है, ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं! @SyngIntl पर उन्हें बहुत गर्व है।” इसी के साथ उन्होंने प्रियंका मोहिते की एक तस्वीर भी लोगों के बीच साझा की जिसमें वह तिरंगा लहराते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका को बचपन से ही पर्वत पर चढ़ाई करना पसंद है। इस से पहले भी प्रियंका कई अन्य पहाड़ों पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

LIVE TV