महेश शर्मा के बिगड़े बोल, कहा- ‘पप्पू कहता है कि पीएम बनेगा, अब तो पप्पी भी आ गई’

बुलंदशहर: आम चुनावों के नजदीक आते ही सियासी गलियारों में पारा चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं। इस बीट केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है।

सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा में महेश शर्मा ने कहा कि मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए महेश शर्मा ने ये बयान दिया। इस दौरान वह विपक्षियों का मजाक उड़ा रहे थे, तभी राहुल-प्रियंका पर उन्होंने ये टिप्पणी की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘वह पप्पू कहता है मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और अब पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं, वह प्रियंका क्या पहले हमारे देश की बेटी नहीं थी क्या? क्या कांग्रेस की बेटी, सोनिया परिवार की बेटी नहीं थी क्या, आगे नहीं रहेगी क्या? क्या नया लेकर आई है वह? पहले नेहरू, फिर राजीव गांधी, फिर संजय गांधी, फिर राहुल गांधी, फिर प्रियंका गांधी…और कोई होगा तो वह भी गांधी।’

10वीं के साथ डिप्लोमा करने वाले युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, यहां निकली हैं बंपर भर्तियां

आगे महेश शर्मा ने कहा कि क्या आपने देश पर एहसान करा हुआ है, अगर इनसे उठकर कुछ देखना है तो हमारा शेर, बब्बर शेर नरेंद्र मोदी को देखिए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट (नोएडा) से महेश शर्मा सांसद हैं। इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

LIVE TV