महिला सिपाही को गोली मार पीआरवी में तैनात सिपाही ने खुद को भी मारी गोली, जानिए क्या था कारण

यूपी के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक सिपाही ने महिला सिपाही के सीने में तमंचे से गोली मार दी। इस घटना के बाद सिपाही ने खुद को भी शूट कर लिया। जिसके बाद दोनों को ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सिपाही मुजफ्फरनगर की रहने वाली है जो गजरौला थाने में तैनात थी। महिला सिपाही अवंतिका नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। रविवार शाम तकरीबन 6 बजे सैदनगली थाने की पीआरवी में तैनात सिपाही मनोज ढल सिपाही सिपाही के घर पर पहुचां। जहां मामूली विवाद के बाद उसने महिला सिपाही के सीने में गोली मार दी। इसके बाद सिपाही मनोज ने खुद को भी गोली मार ली।

फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को साईं अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालांकि वहां महिला सिपाही की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं दोनों के परिजनों को भी इस बाबत सूचना दे दी गयी है।

LIVE TV