चुनाव परिणाम से पहले भाजपा ने कराई किरकिरी, महिला दरोगा के साथ की बदसलूकी और पिटाई

महिला दारोगा की पिटाईशाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार को एक महिला दारोगा की पिटाई के मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक भाजपा का उम्मीदवार चेतराम का बेटा है। हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोग अभी फरार हैं। 

सदर बाजार के पास टाउन हॉल में चेकिंग के दौरान मारपीट हुई थी। ड्यूटी में तैनात महिला दारोगा सुषमा सहित सिपाही को भी डंडों से पीटा गया था।

सुषमा के मुताबिक, गाड़ियों की जांच के दौरान आरोपियों ने पिटाई कर दी। पीड़ित दारोगा सुषमा ने प्रधानमंत्री मोदी से भी भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत की थी।

उन्होंने कहा था कि स्टार लगाई महिलाओं की भी पिटाई हो रही है। ऐसे में आम महिलाओं का क्या होगा। आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया था। महिला दारोगा ने भाजपा उम्मीदवार चेतराम के बेटे सहित अनेक भाजपा नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

LIVE TV