
गुजरे दौर में लोग कबूतर को भेजकर अपने संदेशों को पहुंचाते थे| फिर तकनीक का ज़माना आया और कबूतर की जगह मोबाइल, मैसेज और वॉट्सऐप ने ले ली| लेकिन हर पल कुछ नया करने में लगे इंसान का धीरे-धीरे इसमें भी इंटरेस्ट कम हो गया| लेकिन अब लोगों ने अपने मैसेज को पहुंचाने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है| अब आप अपने प्रियजनों को महिलाओं के ब्रेस्ट पर लिखे संदेश भेज सकते हैं|
चौंकिए मत ये बात सोलह आने सच है| रूस में ‘टिटीग्राम’ नाम का मैसेजिंग ऐप इन दिनों युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है|
डेली मेल के अनुसार, यह एप अपने कस्टमर को सहूलियत देता है कि वे महिलाओं के ब्रेस्ट पर संदेश लिखें और दूसरों को भेज दें| इसके लिए पहले आपको सन्देश को टाइप करके सिर्विस प्रोवाइडर को भेजना होगा फिर एक घंटे के अंदर ही आपको महिलाओं के ब्रेस्ट पर लिखे संदेश की फोटो मिल जाएगी जिसे आप अपने दोस्त को फॉरवर्ड कर सकते हैं|
इस सर्विस में एक मैसेज के लिए लगभग 30 डॉलर की रकम वसूली जाती है| जबकि, इस सर्विस से जुड़ी महिलाओं को एक फोटो के लिए 2 से 6 डॉलर तक दिए जाते हैं|
आंकड़ों की मानें तो इस ऐप के लगभग 63 प्रतिशत यूजर बाहरी देशों के लोग हैं| इनमें हिब्रू, इंग्लिश और जापानी लोग सबसे ज्यादा हैं|