महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों में UP टॉप पर, NCW ने जारी किए आंकड़े

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं। महिला आयोग के मुताबिक, बीते साल महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें प्राप्त की गई है। जो साल 2014 से अधिक हैं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें उत्तर प्रदेश से आई हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि साल 2020 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायतों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई हैं।

महिला आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों में सबसे अधिक 15,828 शिकायतें उत्तर प्रदेश से दर्ज की गईं है। इसके बाद दिल्ली में 3,336, महाराष्ट्र में 1,504, हरियाणा में 1,460 और बिहार में 1,456 शिकायतें दर्ज की गईं। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि जुलाई से सितंबर तक, हर महीने 3,100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, आखिरी बार 3,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जब नवंबर, 2018 में भारत का  मी टू आंदोलन अपने चरम पर था।

आंकड़ों के मुताबिक, सम्मान के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुई हैं। जो 2014 के बाद से एनसीडब्ल्यू को प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक है। 2014 में कुल 33,906 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने पहले कहा था कि शिकायतों में वृद्धि हुई है क्योंकि आयोग लोगों को अपने काम के बारे में अधिक जागरूक कर रहा है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30,864 शिकायतों में से, अधिकतम 11,013 महिलाओं के भावनात्मक शोषण को ध्यान में रखते हुए सम्मान के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं, इसके बाद घरेलू हिंसा से संबंधित 6,633 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,589 शिकायतें थीं।

LIVE TV