सर्वे : भारतीय महिलाएं सेक्सुअल जरूरतों के लिए नोकिया 3310 का करती हैं इस्तेमाल

भारतीयनई दिल्ली। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि भारत नें नोकिया 3310 के बहुत से दिवानें हैं। लोग इस फोन को बहुत पसंद करते हैं। कई लोगों की पुरानी यादें इस फोन से जुड़ी हुई हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये फोन भारतीय महिलाओं के लिए बहुत खास है। भारत की महिलाओं ने इस फोन का इस्तेमाल अलग ही चीज के लिए किया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नोकिया का ये फोन भारतीय महिलाओं में काफी पॉपुलर है। लेकिन जिस काम के लिए इस फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है वो बेहद चौंकाने वाला है। नोकिया के काफी पुराने मॉडल का इस्तेमाल सेक्सुअल लाइफ के लिए इस्तेमाल होता है। इस पुराने वाइब्रेशन वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा मास्टरबेशन करने के लिए किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल वो वाइब्रेटर की तौर पर करती हैं।

एक ऑनलाइन प्रकाशन-एजेंट्स ऑफ इश्क द्वारा कराए गए सर्वे में ये बात सामने आई। इस सर्वे में 100 भारतीय महिलाओं पर एक सर्वे किया गया। इस साइंटिफिक सर्वे में महिलाओं द्वारा नोकिया के पुराने फोन के इस्तेमाल की जानकारी मिली।

भारतीय महिलाओं की बात करें तो वो सेक्स या मास्टरबेशन को लेकर खुलकर नहीं बोलती हैं। लेकिन जिन महिलाओं ने इस सर्वे में भाग लिया, उन्होंने उन सभी भद्दे कमेंट्स के बारे में बताया जो लोग मास्टरबेशन को लेकर किया करते हैं।

इस सर्वे में हिस्सा लेने वाली महिलाओं में से 21% महिलाओं ने कहा कि महिलाएं मास्टरबेशन कर ही नहीं सकतीं। वहीं 24% महिलाओं ने माना कि शारीरिक संतुष्ट‍ि पाने के लिए वो वॉटर-जेट्स का इस्तेमाल करती हैं। जबकि 14% महिलाएं शारीरिक जरूरतों के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करती । इस सर्वे में हिस्सा लेने वाली 30% महिलाओं ने माना कि वो रोज मास्टरबेशन करती हैं।

 

LIVE TV