महिलाएं होशियार हो चली हैं, ध्यान रखना : मुलायम

महिलाएं होशियारलखनऊ। प्रखर समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आज-कल महिलाएं होशियार हो चली हैं, ध्यान रखना। मुलायम ने कहा कि महिलाओं की सुंदरता नहीं गुण देखें, अखिलेश महिलाओं को न भूलें।

मुलायम सिंह यादव यहां सपा नेताओं से नाराज नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा कि जमीनों पर कब्जा कब बंद करोगे? कांग्रेस-बीजेपी के सारे नेता फील्ड में हैं और हमारे नेताओं का कुछ पता नहीं। उन्होंने नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि टिकट तो हम ही देंगे, हमारे दस्तखत जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें : पहले दरोगा को रौंदा फिर चेक किया कि मर गया या नहीं

कार्यक्रम में सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद के लिए संघर्ष किया। जनेश्वर मिश्र ने कई आंदोलन किए। दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया, अपने सिद्धांतों से जनेश्वर मिश्र कभी नहीं हटे।

सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया, शहरों और गांवों के विकास में संतुलन बनाकर काम किया गया है। समाजवादी साथी जानते हैं इतना काम कभी नहीं हुआ, सपा सरकार ने कैंसर इंस्टीट्यूट को खड़ा किया। कन्या विद्याधन नेताजी की सोच थी, हमने आगे बढ़ाया, 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं।

अखिलेश ने पूर्व की बसपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने खजाना लूटा था। पत्थरों और स्मारकों में पिछली सरकार ने पैसा बर्बाद किया। बीएसपी के पार्कों में कोई नहीं जाता है,ऑक्सीजन के लिए हमारे पार्कों में लोग आते है।

यह भी पढ़ेंबुलंदशहर गैंगरेप: ‘मेरी बेटी को ब्‍लीडिंग हो रही थी, डॉक्‍टर ने उसे किनारे बैठा दिया’

महिलाएं होशियार पर घिरे मुलायम

अपने अंदाज में महिलाओं को होशियार बताने वाले मुलायम सिंह यादव इस बयान पर घिर गये हैं। साेशल मीडिया पर लोगों ने उन्‍हें निशाने पर ले लिया है। ट्विटर पर पूछा जा रहा है कि मुलायम इस बयान पर सफाई कब देंगे। मुलायम इससे पहले भी कई बार महिलाअों पर बयान देकर फंस चुके हैं। बलात्‍कार के मामले पर एक सभा में उन्‍होंने कहा था कि ‘लड़के हैं गलती हो जाती है’। उनके इस बयान की खूब आलोचना हुई थी।

LIVE TV