महाशिवरात्रि पर यो यो हनी सिंह ने किया भगवान शिव का रूप धारण, वायरल हो रही तस्वीर

यो यो हनी सिंह ने शेयर की बचपन की एक फोटो जिसमे वो भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। इसे फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर यो यो ने किया अपने बचपन को याद।

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने एक फोटो शेयर की है। हांला की उन्होंने यह फोटो कुछ समय पहले शेयर की थी लेकिन उनके फैंस की तरफ से इस फोटो पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है। यो यो हनी सिंह ने अपने बचपन की की फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। यो यो इस फोटो में भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। यो यो हनी सिंह ने शिव का रूप धरा हुआ है, और मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रहे हैं।

हनी सिंह नेमहाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं शिव के अवतार में!! बचपन की यादें…’ तो कुछ इस तरह यो यो ने अपने बचपन के दिनों को याद किया।

हाल ही में यो यो हानी सिंह का नया गाना ‘शोर मचेगा शोर’ रिलीज़ हुआ है। यह गाना है फिल्म ‘मुंबई सागा’ का। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी एक साथ नज़र आ रहे हैं। यो यो हानी सिंह ने सॉन्ग ‘शोर मचेगा शोर’ में गाने के साथ-साथ परफॉर्म भी किया है। इससे पहले यो यो हनी सिंह का ‘सैंया जी’ सॉन्ग रिलीज हुआ था जिसमे उनके साथ नुसरत भरुचा भी नज़र आयीं थी। यह सॉन्ग भी यो यो सारे गानों की तरह सुपरहिट हुआ था।

LIVE TV