महाराष्ट्र सरकार संग जारी तकरार के बीच कंगना ने की राज्यपाल से मुलाकात

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे विवाद और BMC द्वारा ऑफिस के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने पहुंची हैं। कंगना अपनी बहन रंगोली के साथ यहां पहुंची हैं।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, मैंने आम नागरिक के नाते राज्यपाल से मिली। मैंने उनसे मेरे साथ हुए अन्याय पर बात की। उन्होंने मुझे बेटी की तरह सुना। मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। 
उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा- कंगना
कंगना ने आगे कहा कि मैंने राज्यपाल से न्याय की मांग की है। उऩ्हें बताया कि मेरे साथ क्या क्या हुआ। राजनीति से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा।

गौरतलब है कि BMC ने कंगना के ऑफिस के बाहर नोटिस चिपकाया था और कहा था कि अगर 24 घंटे के अंदर एक्ट्रेस बिल्डिंग के कंट्रक्शन से जुड़े पेपर्स नहीं दिखाती हैं तो ऑफिस के अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 9 सितंबर को कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले BMC ने कंगना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑफिस के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ कर दी थी।

कंगना रनौत 9 सितम्बर को अपने मुंबई वाले घर आई थीं। अब वो कल यानी 14 सितंबर को मुंबई से जाने वाली हैं। इससे पहले वो राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने पहुंची हैं। यहां पर कंगना अपना पक्ष रखने वाली हैं। बता दें कि BMC के कार्रवाई के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक ने अपना नाराजगी व्यक्त की थी। उसमें से एक महाराष्ट्र के राज्यपाल भी शामिल हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत राज्यपाल के सामने बीएमसी द्वारा उनके दफ्तर को तोड़े जाने और सुरक्षा के संबंध में अपनी बात रख सकती हैं। अभिनेत्री के घर के बाहर All India Panther Sena उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। यह एक दलित पार्टी है, जो कंगना द्वारा मुंबई के खिलाफ किए गए ट्वीट और बयानों का विरोध कर रही है।

LIVE TV