महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के 2 कुलपतियों ने अचानक दिया इस्तीफा, फडणवीस बोले- यह है एक गंभीर मुद्दा

महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के 2 कुलपतियों ने अपने कार्यकाल के पूरा होने से पहले ही अचानक इस्तीफा दे दिया। जिस से महाराष्ट्र में यह एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों कुलपतियों ने अपना इस्तीफा पत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपा है। वहीं जब उनसे अचानक इस्तीफा देने के पीछे का कारण पूछा गया तो दोनों ने इसे अपना व्यक्तिगत फैसले का नाम दिया।

यदि बात करें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)की तो उसने इस मामले में राज्य सरकार पर आरोप लगाया। दावा करते हुए एबीवीपी कहा कि कुलपतियों ने राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण अपना पद छोड़ा है। वहीं इस मामले में विपक्षी दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकार पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और राज्यपाल को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल कोश्यारी के द्वारा दोनों कुलपतियों प्रदीप पाटिल (जलगांव स्थित कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय) और वेदला राम शास्त्री (डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

LIVE TV