महाराष्ट्र : रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद 4 की मौत, 1 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में एक कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद अचानक ही भीषण आग लग गयी। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 40 से 50 लोग फंसे हुए थे। फिलहाल सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आग बॉयलर में धमाके के बाद लगी है। इस दुर्घटना के समय आसपास ही लोग काम कर रहे थे। दुर्घटना में घायल बताया जा रहा व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया है। जिसके बाद उसे रत्नागिरी के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई है। बॉयलर में धमाका इतना अधिक तेज था कि आसपास के तकरीबन 5 किमी तक उसकी आवाज सुनाई दी।

LIVE TV