महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

महाराष्ट्रमुंबई। महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए हैं। स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahresult.nic पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से इस बारे में सोमवार को अधिकारिक जानकारी दी गई थी। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की परीक्षाएं 28 फरवरी से आयोजित की गईं थीं।

 

स्टूंडेंटस को उनके मार्कशीट्स उनके कॉलेज में कब मिलेगी यह कल ही बताया जाएगा। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कराई जाती हैं। बोर्ड के डिवीजनल बोर्ड में पुणे, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, नासिक, लातूर, अमरावती, रत्नागिरी और नागपुर में हैं।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट: http://mahresult.nic.in/hsc2017/hsc2017.htm

इसकी 1965 में हुई बोर्ड की स्थापना हुई थी। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड का मुख्यालय पुणे में है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी।

इसके तहत नौ क्षेत्रीय कार्यालय (पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण) आते हैं। 12वीं बोर्ड/एचएससी के रिजल्ट भी इन्हीं क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुसार ही जारी किए जाते हैं। एमएसबीएसएचएसई पहली से 12वीं कक्षा तक का न सिर्फ एग्जाम लेती है बल्कि इनके पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तक भी जारी करती है।

LIVE TV