महात्मा गांधी के अनमोल वचन, जो आज भी हैं पूरे विश्‍व में जिंदा

महात्मा गांधीमहात्मा गांधी भारत देश के राष्‍ट्रपिता और स्वतंत्रता संघर्ष के सूत्रधार कहलाए जाते हैं। महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि एक साधारण व्यक्ति कितना असाधारण हो सकता है। महात्मा गांधी का पूरा नाम यूं तो मोहनदास करमचंद गांधी था।

लेकिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सशक्त भूमिका ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में उनके प्रति आदर और प्रेम भर दिया। इसलिए लोग उन्हें प्यार से बापू कहने लगे।

महात्मा गांधी राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। ये सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। यही कारण है कि प्रति वर्ष 2 अक्टूबर को उनका जन्मदिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।

इस मौके पर आइए आज याद करते हैं गांधी जी के कुछ अनमोल वचन…..

  • विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो वो मर जाता है।
  • व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
  • पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
  • किसी चीज में यकीन करना और उसे ना जीना बेईमानी है।
  • आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
  • थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।
  • खुद वो बदलाव बनिये जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
  • भगवान का कोई धर्म नहीं है।
  • मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
  • ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।
  • क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं।
  • आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
  •  सत्य एक है, मार्ग कई।
  • क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है।
  • विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
  • मेरा जीवन मेरा सन्देश है।
  • ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मरने वाले हो। ऐसे सीखो की तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
  •  जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें।
  • आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
  • जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

 

LIVE TV