कुरान का सहारा ले मस्जिद में इमाम ने लड़कियों संग किया दुष्कर्म

मस्जिद में दुष्कर्मनई दिल्ली। धर्म का पाठ पढ़ाने वाले एक इमाम को शारीरिक शोषण और अश्लीलता करने के जुर्म में 13 साल की सजा सुनाई गई। यह इमाम कुरान पढ़ाने के बहाने मस्जिद में दुष्कर्म करता था। इमाम की उम्र 81 साल की है, इसलिए पहले किसी को भी इन बातों पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन मामले की जांच के बाद हकीकत सामने आई।

इस कपल ने पिज्जा शॉप में ही शुरू कर दिया ‘दंगल’

सिद्दीकी छात्रों और छात्राओं को अपने पास बिठाता और फिर उन्हें कुरान पढ़ने को कहता था। उसी दौरान लड़कियों के प्राइवेट पार्ट को छूता था।

पूरी क्लास के सामने इमाम लड़कियों को गलत तरीके से छूता और उनके निजी अंगों को हाथ लगाता, लेकिन डर के कारण यह बात दबी रहती।

वजह सिद्दीकी अपने साथ लोहे और लकड़ी की छड़ी रखता था। पढ़ाई के दौरान वह बच्चों को इन्हीं छड़ियों से पीटता था।

इस बात का भी खुलासा हुआ कि इमाम छात्राओं को गाली भी देता था और अपने बगल में बैठने को मजबूर करता था।

शारीरिक संबंधों के दौरान महिलाएं इस्‍तेमाल कर रहीं खतरनाक ग्‍लिटर कैप्‍सूल, सभी डॉक्‍टर हैरान

आपको बता दें कि सिद्दीकी पिछले 30 साल से भी ज्यादा समय से मदीना मस्जिद में बच्चों को कुरान पढ़ाता था।

अदालत ने उसे 14 आरोपों में दोषी पाया। इनमें से 6 मामले बच्चों को मारने-पीटने से जुड़े थे और 8 मामले शारीरिक शोषण के थे। ये सभी अपराध 1996 से 2006 के बीच हुए।

ब्रिटेन की कार्डिफ क्राउन कोर्ट ने इस मामले में सिद्दीकी के बयान को सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।

देखें वीडियो :-

LIVE TV