मसूरी में लाइव जाकर इस व्यापारी ने की ऐसी खतरनाक हरकत, हालत गंभीर

मसूरी।मसूरी में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ अभद्रता करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण ही पूरे शहर की व्यवस्था ठप हो गई। वहीं दूसरी ओर एक व्यापारी ने खुलासा के चलते लाइव फिनायल पी लिया।

मसूरी

जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा गंभीर हालत में अंकुर सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। मामले के पता चलने के बाद अंकुर सैनी की मां की भी हालत बिगड़ गई है। उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गूगल के पूर्व सीईओ ने किया ऐलान , भारत की सभी एप अब देखेगा अमेरिका भी…

इस घटना के बाद पटरी व्यापारियों में खासा आक्रोश है। उनका यह कहना है कि उन पर रोजी रोटी का संकट आ पड़ा है। पालिका अध्यक्ष द्वारा चुनाव के समय पर उनसे वादा किया गया था कि अध्यक्ष बनने के दो महीने के अंदर वह व्यापारियों को व्यवस्थित कर देंगे। उनके लिए जोन का निर्माण करेंगे, परंतु आठ महीने बीतने के बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

LIVE TV