ममता बनर्जी के गढ़ में गरजेंगे अमित शाह, जानिए क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने गर्जने के लिए अपनी कमर कस ली है। भाजपा के सदस्य अभी से तैयारी में लग गए हैं। बतादें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव अगले साल होने वाले हैं। जिसको लेकर अमित शाह काफी जोश में हैं। दरअसल, अमित शाह के जोश का कारण यह है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का लोकसभा की 42 सीटों में 18 साटों पर कब्जा है। इन सीटों ने भाजपा के जो जोश को बढ़ा दिया है।

आपको बतादें कि भाजपा ने आगामी चुनाव में सत्ता पाने की घोषणा कर दी है जिसके बाद से ममता बनर्जी की पार्टी ने भी सत्ता को बनाए रखने के प्रयत्न में लग गई है। इसे लेकर दोनों दलों के बीच मकाबला शुरू हो गया है। इसी बीच अमित शाह ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की यात्रा करने का एलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह 2 दिन के लिए 5 नवंबर को पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। भाजपा ने बताया कि पहले यह योजना बनी थी कि इस दौरे पर अमित शाह के स्थान पर जेपी नड्डा जाएगें पर किन्हीं कारणों वश अब अमित शाह मोर्चा संभालेंगे।

जेपी नड्डा की ना होने वाली यात्रा की जानकारी पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने दी। साथ ही कहा कि जेपी नड्डा की 6 नवंबर की निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया गया है फिलहाल उनके स्थान पर अमित शाह 5 नवंबर को 2 दिवसीय यात्रा पर पश्चिम बंगाल आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा, उनके पांच नवंबर को मेदिनीपुर जिले का दौरा करने की संभावना है और अगले दिन वह राज्य के पार्टी नेताओं से मिलेंगे। हालांकि इस योजना को स्पष्ट व अतिंम नही बताया जा रहा है। अम्मीद है कि समय के अनुसार कुछ बदलाव किये जा सकते हैं।

LIVE TV