मन की बात : पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई, दिया दिव्‍य संदेश

मन की बातनई दिल्‍ली। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मन की बात के 25वें संस्‍करण से देशवासियों को दिव्‍य संदेश दिया। उन्‍होंने अपनी बातों का आगाज त्‍यौहार से किया और देश के जवानों पर खत्‍म किया। मन की बात से मोदी ने अपने मन की वो सारी बातें देशवासियों को कह सुनाई जिसपर देश को गर्व हो। अपने संदेश में उन्‍होंने हर उस बात की तारीफ की जो देश को प्रगति के पथ पर ले जा रही है।

मन की बात की कुछ खास बातें:

भारत एक ऐसा देश है जहां 365 दिन में देश के किसी-न-किसी कोने में, कोई-न-कोई उत्सव नज़र आता है।

आज दीपावली का पर्व है जो कि ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ – अन्धकार से प्रकाश की ओर जाने का एक सन्देश देता है।

दीपावली प्रकाश का पर्व है और विश्व समुदाय को भी अंधकार से प्रकाश की ओर लाए जाने का एक प्रेरणा उत्सव बन रहा है। दीपावली का त्योहार भी मनाते हैं और छठ-पूजा की तैयारी भी करते हैं।

अब समय की माँग है कि सिर्फ़ घर में सफ़ाई नहीं, पूरे परिसर की सफ़ाई, पूरे मोहल्ले की सफ़ाई, पूरे गाँव की सफ़ाई।

हमारे जवान ज़िंदगी के हर मोड़ पर राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर काम करते रहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा- मैं हरियाणा प्रदेश का अभिनन्दन करना चाहता हूँ कि उन्होंने एक बीड़ा उठाया है | हरियाणा प्रदेश को केरोसीन मुक्त किया।

समय की माँग है कि हमें अब, देश के ग़रीबों का जो जोश जगा है, उसको बताना ही पड़ेगा।

मुसीबतों से मुक्ति मिले, उसके लिए हमें एक-के-बाद एक कदम उठाने ही पड़ें। समाज को बेटे-बेटी के भेद से मुक्त करना ही होगा।

31 अक्टूबर, देश के महापुरुष –  भारत की एकता को ही जिन्होंने अपने जीवन का मंत्र बनाया -ऐसे सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म-जयंती का पर्व है। इस दिन एक तरफ़ सरदार साहब की जयंती का पर्व है, देश की एकता का जीता-जागता महापुरुष, तो दूसरी तरफ़, श्रीमती गाँधी की पुण्यतिथि भी है।

महापुरुषों का पुण्य स्मरण तो हम करते ही हैं और हमेश करना भी चाहिए।

 

LIVE TV