मनोज तिवारी ने फिर बोला आप पर हमला, केजरीवाल को बताया ‘यू-टर्न’ का बादशाह…

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ‘यू-टर्न का बादशाह’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की, सत्तारूढ़ पार्टी की बेकरारी से यह स्पष्ट है।

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि आप के नेता गठबंधन के लिए कांग्रेस को राजी करने की कोशिश करके थक चुके हैं, लेकिन इस संबंध में पार्टी की मंशा अच्छी नहीं लगती है।

मनोज तिवारी ने फिर बोला आप पर हमला

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली की 70 में से 66 सीटें जीतने वाली पार्टी, कांग्रेस की चिरौरी कर रही है, जबकि उसके पास गठबंधन के लिए सदन में कोई सीट नहीं है।

अरविंद केजरीवाल भारत में राजनीति बदलने आए थे, लेकिन अब स्वार्थपूर्ण हितों के लिए कांग्रेस की चिरौरी में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल को समझ चुके हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें तथा उनकी पार्टी को उचित जवाब देंगे।

आतंकी पालने वालों को UNSC का कड़ा संदेश, पुलवामा हमले पर कही ये बात

आपको बता दें कि बीते दिनों में अरविंद केजरीवाल कई मंचों से कह चुके हैं कि वो लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लालायित हैं।

हालांकि, उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का ये बयान भी आया कि अब तक उनके पास आप की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

LIVE TV