जानिए 10 साल में मनमोहन सिंह कितने दिन रहे छुट्टी पर, RTI से मिली जानकारी

मनमोहन सिंहनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा जाता है कि उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में कितने दिन की छुट्टी ली थी। नहीं न, कोई नहीं आज हम आपको बताएंगे पूर्व पीएम मनमोहन की छुट्टियों के बारे में।

10 साल के कार्यकाल में कितने दिन छुट्टी पर रहे डॉ मनमोहन सिंह ?

मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। और ऐसा हम अपने मन से नहीं बना के कह रहे हैं। ऐसा खुद मोदी सरकार ने बताया है।

मनोज कुमार यादव नाम के एक शख्स ने 25 नवंबर 2016 को सूचना के अधिकार के तहत सरकार से एक जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान कितने दिन छुट्टी ली है। सरकार ने 10 फरवरी 2017 को जवाब देते हुए बताया कि 10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह ने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है।

ऐसा नहीं होता है कि किसी प्रधानमंत्री को छुट्टी लेनी होती है। बल्कि संविधान में प्रधानमंत्री की छुट्टी का कॉन्सेप्ट ही नहीं है। यानी देश का प्रधानमंत्री किसी भी हाल में हर वक़्त ड्यूटी पर होता है। पीएम देश से बाहर हों या फिर देश के अंदर वो हर वक्त ऑन ड्यूटी रहते हैं।

 

LIVE TV