मनचलों को सीधा करने फिर चली एंटी रोमियों टीम! ऐसे होगा समस्या का निवारण.

REPORT-UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले में छात्राओं, युवतियों और महिलाओं के साथ छेङछाङ व फब्तियां कसने वाले मनचलों की अब खैर नही। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की निगरानी में सभी थानों में एंटी रोमियों टीम को सक्रिय किया गया है।

टीम शहर के विद्यालयों, कोचिंग सेन्टरों सहित सार्वजनिक स्थलों पर खङे होने वाले लोगों को पहले हिदायत दी जायेगी। नही समझने पर कठोर कार्य़वाही की जायेगी। इसके अलावा विद्यालयों के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वो गेट पर एक शिकायत पेटिका जरुर रखे। जिसमें छात्राएं अपनी शिकायत डाल सके।

जिले के 11 थानों और महिला थाना क्षेत्र में मनचलें छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को देखकर फब्तियां कसते हुए छेङछाङ किया करते थे। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक थानों में स्पेशल एंटी रोमियों टीम का गठन किया गया है।

यूपी में पहली बार स्कूल समिट का आयोजन, कई राज्यों के शिक्षा मंत्री होंगे शामिल

जिसमें दो महिला पुलिस कर्मी सहित पांच सदस्य सामिल रहेगे। स्कूल कालेज खुलते ही यह टीम कार्रवाई करना शुर कर देगी। टीम सुबह और शाम सक्रिय रह कर मनचलों के मंसूबों को फेल करेगी। छेङछाङ करने वाले मनचलों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करेगी।

LIVE TV