मऊ में अवैध बूचङ खाने पर बङी कार्रवाई, तीन महिलाओं सहित 11 लोग अरेस्ट

मऊ जिले में अवैध बूचङ खाने पर प्रशासन ने बङी कार्रवाई की हैं। सिओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका की टीम संग भारी पुलिस फोर्स ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौंरान अवैध बूचङ खाने से 50 भैंस, मीट काटने के हथियार, कई कुन्टल मीट, एक बाइक बरामद हुआ। साथ ही तीन महिला सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले में कई दिनों से अवैध बूचङ खाना संचालित हो रहा था। इसकी सूचना मूखबिरों द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ को दिया गया। जिसके बाद सिओ सिटी राजकुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एस के सचान, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी संग पुलिस फोर्स ने छापेमारी किया। इस दौंरान अवैध बूचङखाने का भंङाफोङ हुआ।

पुलिस ने बङी मात्रा में भैंस, कई कुन्टल मीट, बाइक और मीट काटने के हथियार को बरामद किया। इसके बाद तीन महिला सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बागपत पुलिस को मिली बड़ी सफलता! चेकिंग में पकड़ा गया हथियारों का सौदागर

इस दौंरान सिओं सिटी राजकुमार ने बताया कि अवैध बूचङ खाना संचालित होने की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस, जिलाप्रशासन, नगर पालिक द्वारा संयुक्त रुप से टीम बना कर छापेमारी किया गया। जिसमें बङी सफलता मिली हैं।

LIVE TV