सेंशुअल अदा से सांसे थाम देने वाली मंदाकिनी को अब पहचानना मुश्किल

मंदाकिनीमुंबई। आज के दौर में हसीनाओं का बिकिनी में दिखना आम बात हो गई है। एक दौर था जब किसी हसीना का कोई अंग पर्दे पर नजर आ जाता था तो बवाल मच जाता था। ऐसा ही बवाल 80 के दशक में मचा था जब उन्‍होंने पर्दे पर एंट्री की थी। उस दौर में लाखों दिल उनकी अदा से घायल हो गए थे। एक जमाने में सबको अपना दीवाना बनाने वाली मंदाकिनी को आज के समय में देखकर आपको अपनी आखों पर यकीन नहीं होगा।

आर के बैनर के तले राजीव कपूर के अपोजिट डेब्‍यू करने वाली मंदाकिनी अपने समय में बेहद खूबरत और कातिलाना थीं। लोग उनकी एक झलक के दीवाने हुआ करते थे। साल 1985 में आई फिल्‍म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनके एक सेंशुअल सीन ने बॉलीवुड की दुनिया में हडकंप मचा दिया था।

यह भी पढ़ें: दिग्‍गज स्‍टार्स की राह पर राजकुमार, इन तस्‍वीरों में दिखा डेडिकेशन

लोग सिर्फ मंदाकिनी के उस सीन को पर्दे पर देखने के लिए बार बार सिनेमाघर फिल्म को देखने जाते थे। झरने के नीचे सेंशुअल अंदाज में नजर आई मंदाकिनी आज भी लोगों के जहन में बसी हुई हैं। मंदाकिनी के उस सीन का जिक्र साल 2016 में आई फिल्‍म कपूर एंड सन्‍स में भी हुआ था।

फिल्‍म में ऋषि कपूर जिस सीन का जिक्र अपने पोतों से करते नजर आते हैं मंदाकिनी उसी सीन की वजह से लोगों के जहन में आज भी बसी हुई हैं। पर्दे पर झरने के नीचे सफेद साड़ी में मंदाकिनी को देख सबकी सासें थम गई थीं। कातिलाना खूबसूरती के बावजूद मंदाकिनी ज्‍यादा फिल्‍मों में अपना जादू नहीं बिखेर सकीं। ‘राम तेरी गंगा मैली’ के बाद वह ‘तेजाब’ और ‘लोहा’ जैसी फिल्‍मों में नजर तो आई लेकिन फेमस नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: …जब केटी पेरी को बालकनी में मिली सेलिन डियॉन

फिल्मों में सेंशुअल सीन के अलावा भी मंदाकिनी अपने लव अफेयर की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ड डॉन दाउद इब्रहिम से जुड़ चुका है। हालांकि साल 1990 में वह पूर्व बौद्ध अनुयायी डॉ. कग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं, जिनसे उनके दो बेटे भी हैं।

फिलहाल ग्‍लैमर की दुनिया से दूर मंदाकिनी आज कल दलाई लामा की अनुयायी हैं। तिब्बतन योगा का प्रशिक्षण दे रही हैं। आज के समय में मंद‍किनी की खूबसूरती पर भले ही कोई फर्क न पड़ा हो लेकिन उम्र के इस पड़ाव ने उन्‍हें काफी बदल दिया है। उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगा है।

https://youtu.be/XsIsYnMJmKs?t=54

LIVE TV